प्रेमी को फायदा पहुंचाने के लिए महिला ने अपने ही घर में करवा ली चोरी, 4 गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read


राजनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने ही घर में चोरी करवा ली। पुलिस ने जब क्राइम सीन देखा तो पाया कि ये चोरी घर के किसी सदस्य की मदद से हुई है। इसी आधार पर पुलिस ने मुखबिर पीछे लगा दिए, उनकी रिपोर्ट पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्नपूर्णा एसीपी नंदिनी शर्मा के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम देवेंद्र पिता पुरुषोत्तम जाधम निवासी गंगानगर कॉलोनी चंदन नगर, उसका सोना बिकवाने वाला बिचौलिया प्रमोद जैन निवासी पिपली बाजार और दो सुनार विजय सोनी निवासी विद्या पैलेस व दिलीप जैन बड़ा सराफा हैं। थाना चंदन नगर में 13 अक्टूबर को फरियादी चेतन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

बताया था कि उस रात वह और प|ी कमरे में सोए हुए थे। सुबह देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने के जेवरात गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की है। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
*फोन कॉल की जांच में शक पुख्ता हुआ*
घटनास्थल पर जाते ही पुलिस को शंका हुई। क्राइम सीन देखते ही अंदेशा लग गया कि चोरी में घर के किसी सदस्य का हाथ है, क्योंकि दरवाजे के ताले नहीं टूटे थे।

फरियादी और उसकी प|ी से अलग-अलग पूछताछ की गई तो अलग-अलग तथ्य सामने आए। उसी आधार पर पुलिस को संदेह हुआ कि घटना में फरियादी की प|ी शामिल है। पुलिस ने महिला के मोबाइल को ट्रैकिंग पर लिया और तकनीकी जांच की तो चौंकाने वाली बातें पता चलीं।

- Advertisement -

पता चला कि घटना वक्त और उसके बाद चेतन की प|ी तथा उसके रिश्तेदार देवेंद्र ने कई बार बातचीत की है। आखिर पुलिस ने रिश्तेदार देवेंद्र के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर को सक्रिय कर दिया।

पुलिस ने महिला, प्रेमी, मीडिएटर और जेवर खरीदने वालों को पकड़ा
*56 ग्राम सोने के जेवर, 3.36 लाख*
टीआई इंद्रमणि पटेल के अनुसार हमने मुखबिर की सूचना पर देवेंद्र के घर दबिश दी तो वह भागने की तैयारी में था। उसे पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चेतन की प|ी के साथ मिलकर उसने जेवर चोरी करने का प्लान बनाया था।

घटना वाले दिन जब परिवार के लोग सो रहे थे तब अलमारी में रखे सोने के जेवरात महिला ने अलमारी से निकालकर देवेंद्र को दे दिए थे। इधर, चेतन की प|ी ने घरवालों को यह बता दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की है।

आरोपी देवेंद्र ने कबूला कि उसने जेवर अपने परिचित प्रमोद जैन के माध्यम से विजय सोनी तथा दिलीप जैन को बेच दिए है। पुलिस ने उन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे 56 ग्राम सोने के जेवर करीबन 3.36 लाख रुपए के जब्त किए हैं।

1 दिलीप जैन
2 देवेंद्र जाधम
3 विजय सोनी
4 प्रमोद जैन

Exit mobile version