पंजाब के राज्यमंत्री के साथ खंडवा में मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खंडवा में पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। उनके साथ शहर के कुछ गुंडों ने मारपीट की। गाड़ी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मामला बुधवार देर रात का है। AAP नेता नवदीप सिंह जिंदा ने गुरुवार सुबह शहर कोतवाली में FIR कराई है।

उन्होंने बताया कि वे सिनेमा चौक स्थित होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नवदीप सिंह जिंदा पंजाब सरकार में शुगरफेड के चेयरमैन और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। खंडवा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं।AAP के स्थानीय नेता दलजीत सिंह ने बताया कि पप्पी यादव और आकाश यादव सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। ये शहर के नामचीन गुंडे हैं।

Exit mobile version