नशे का कारोबार फैलाने वाले आठ आरोपी किए जिलाबदर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आचार संहिता लगने के बाद पुलिस सक्रिय नजर आने लगी है। गुंडे-बदमाशों के साथ अब तस्करों व नशा बेचने वालों पर भी सख्ती की जा रही है।

अभी तक तस्करी के आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा जाता था, अब इन पर जिलाबदर की कार्रवाई शुरू की है। ड्रग्स से जुड़े आठ आरोपियों को 6 माह से 1 साल के लिए इंदौर सीमा से बाहर करते हुए जिलाबदर के आदेश जारी हुए हैं।

पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपियों में अहमद उर्फ भैयू, नीरज उर्फ गोलू, पवनदीप छाबड़ा उर्फ हर्ष, राहुल वर्मा, चंद्रशेखर उर्फ लल्ला, सचिन भोंडवे, शुभम उर्फ धनंजय और मोहम्मद शादाब पटेल शामिल हैं।

सभी आरोपी शहर में नशे का कारोबार संचालित कर रहे थे। सभी आदतन बदमाश हैं जो बाहर से नशा लाकर युवाओं को इसकी लत लगा रहे थे।

- Advertisement -
Exit mobile version