नकली डिप्टी कलेक्टर बन कर्णावत होटल सुपर वाइजर को दुकान सील करने व धमकाने वाला शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर को फोन कर स्वयं को डिप्टी कलेक्टर एवम टी आई बताया।

✓ आरोपी के विरुद्ध थाना विजय नगर में प्रतिरूपण व अन्य धाराओं में किया गया अपराध पंजीबद्ध।

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि एक फर्जी डिप्टी कलेक्टर द्वारा कर्णावत होटल सुपर वाइजर को होटल जाकर होटल सील करने व गड्ढे में गाड़ने जैसी धमकी दी । उक्त सूचना पर अपराध शाखा इंदौर की टीम व थाना विजय नगर के बल के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर स्वयं का नाम ललित चौहान पिता पवन चौहान मूल निवासी ग्राम जैत जिला सीहोर का होना बताया।
आरोपी के विरुद्ध थाना विजय नगर इंदौर पर अपराध धारा 419 , 506 IPC का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Exit mobile version