दोस्तों से बाइक मांगकर लूट करने वाले गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर |अपने दोस्तों से बाइक मांगकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम आशीष सिंह और पंकज उर्फ गोलू दोनों निवासी भागीरथपुरा हैं।दोनों तेज रफ्तार में बाइक चलाने में माहिर हैं। इन्होंने सयाजी और तुकोगंज में मोबाइल लूटे थे।

इनके हुलिए पता चले थे। उसी आधार पर तलाश कर इन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट के मोबाइल डॉलर मार्केट या जेल रोड के व्यापारियों को बेचते थे।

लूट के मोबाइल खरीदने वालों की भी जानकारी निकाली जा रही है।

- Advertisement -

Exit mobile version