दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को मिली सूचना से हड़कंप, पकड़े गए युवक ने कहा- मैं तो…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में बुधवार रात को उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी व सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई और 100 नंबर पर सूचना देने वाले को ट्रेस करना शुरू कर दिया। 

नई दिल्ली जिला पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ सूचना देने वाले हेमंत कुमार को रात को ही पकड़ लिया ।आरोपी ने बताया कि वह कई सालों से बेरोजगार था और शराब के नशे में उसने यह सूचना दी थी ।देश का खुफिया विभाग ,स्पेशल सेल व दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिटों आरोपी  हेमंत  से संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

Exit mobile version