दिल्ली का 78 हजार करोड़ का बजट:वित्त मंत्री ने सिसोदिया को राम बताया, बोले- वनवास पर जैसा भरत ने किया, वैसा करूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली सरकार बुधवार को दिल्ली विधानसभा में राज्य का 9वां बजट पेश कर रही है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी थी।

वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने स्पीच की शुरुआत में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भगवान राम बताया। उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती। जब भगवान श्री राम वनवास गए थे, तब भरत ने सिंहासन पर उनकी खड़ाऊं रखकर राज किया था। वैसे ही मैं काम करूंगा। अगला बजट मनीष सिसोदिया ही पेश करेंगे।”

8 साल में दिल्ली की सूरत बदली, बिचौलिया राज खत्म किया- वित्त मंत्री

कैलाश गहलोत ने कहा, “8 साल में हमने दिल्ली का चेहरा बदला है। इस दौरान 28 फ्लाईओवर बनाए हैं और बिचौलिया राज खत्म किया है। दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को दोगुना किया है। 193 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ा। ये बजट दिल्ली के लिए जरूरी है, क्योंकि हम जी-20 की मेजबानी कर रहे हैं। ये बजट साफ, सुंदर और मॉर्डन दिल्ली के लिए डेडिकेटेड है।”

- Advertisement -
Exit mobile version