दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई अच्छी-खासी बारिश, गुरुग्राम की सड़कें हुई पानी-पानी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर सवेरे अच्छी-खासी बारिश हुई। इससे कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण द्वारका और बदरपुर जैसे दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, गुरुग्राम में भी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुए जलजमाव के बीच से लोगों का गुजरना पड़ रहा है।

दिल्ली के बदरपुर इलाके में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी से लबालब सड़कों से होकर लोगों को बड़ी मुश्किल का सामना कर गुजरना पड़ रहा है।

Exit mobile version