जूनी इंदौर थाना क्षेत्र मे अज्ञात बदमाश द्वारा खिड़की से अंदर घुस कर चोरी कर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि जब काम के लिए बाहर गए हुए थे तभी अज्ञात बदमाश द्वारा घर के अंदर घुस कर घर मैं रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर फरार हो गया परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

दरअसल पूरा मामला इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां शिवकरण चंदेरिया ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस को फरियादी ने बताया कि कोई अज्ञात बदमाश फरियादी के घर की खिड़की से अंदर प्रवेश कर नकदी रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गया है वहीं पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल ने शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि कहीं बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

Exit mobile version