बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह! स्थानीय लाल परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती लीना जैन,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी,एसडीएम एसडीओपी कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहे।झंडा बंधन करने के बाद तीनों ही जनप्रतिनिधियों ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अलग-अलग विद्यालयों से बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की नवांकुर विद्यापीठ द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर अलग ही प्रस्तुति दी जिसने सबका मनमोह लिया। इस कार्यक्रम में हर बार की तरह बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।
