इंदौर में महादेव मंदिर पर लगाया मुबारकबाद का पोस्टर, एफआइआर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सराफा थाना क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर पर वर्ग विशेष के युवाओं ने लगाया पोस्टर, हिंदू संगठन के लोगों ने जताया विरोध।
जवाहर मार्ग पर बुधवार रात एक पोस्टर के कारण हंगामा हो गया। महादेव मंदिर पर वर्ग विशेष के युवाओं ने मुबारकबाद का पोस्टर लगा दिया था। हिंदू संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया और थाने में केस भी दर्ज करवाया।

सराफा थाना पुलिस के मुताबिक, तारकेश्वर महादेव मंदिर पर एक पोस्टर लगा था, जिसमें नए साल की दिली मुबारकबाद लिखा हुआ था। पोस्टर पर महाराज, इरफान चौहान, शकील चौहान का फोटो था और बाबू भाई मित्र मंडल लिखा हुआ था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत होना बताया और नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पंढरीनाथ, सराफा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा भी थाने आए और केस दर्ज करवाया।

Exit mobile version