इंदौर जिले में तीन विधानसभा सीटों पर मुकाबला नया, चेहरे पुराने

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर जिले की नौ में से तीन विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा कांग्रेस के उन्हीं प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिनमें वर्ष 2018 में मुकाबला हुआ था।नए चेहरों को मौका देने के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे है।

कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो, चार, महू से जीत दर्ज कर चुके हैं।उषा ठाकुर विधानसभा एक, तीन और महू से पूर्व में जीत हासिल कर चुकी हैं।इंदौर। मतदान की तारीख करीब आते-आते चुनाव परिदृश्य साफ होने लगा है।

इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। किसी भी सीट पर इन दोनों राजनीतिक पार्टियों के अलावा कोई तीसरा महत्वपूर्ण प्रत्याशी नजर नहीं आ रहा। टिकट घोषित होते ही उठे विरोध के सुर भी अब मंद पड़ने लगे हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों का विरोध हुआ था। कांग्रेस में तो मामला सड़क पर पुतला दहन करने तक पहुंच गया था।

- Advertisement -

इंदौर में पांच नंबर सीट पर ये चेहरे जिले की नौ में से तीन विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा कांग्रेस के उन्हीं प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिनमें वर्ष 2018 में मुकाबला हुआ था। इन तीन सीटों में से एक भाजपा और दो कांग्रेस के खाते में गई थीं। इंदौर विधानसभा 5 में जहां भाजपा ने चार बार के विधायक रहे महेंद्र हार्डिया को मैदान में उतारा है

तो कांग्रेस ने दो बार के विधायक सत्यनारायण पटेल पर दाव लगाया है।पटेल वर्ष 2018 में इसी सीट से महेंद्र हार्डिया से 1100 मतों से हार चुके हैं। इसी तरह राऊ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीतू पटवारी को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने एक बार फिर मधु वर्मा को। वर्मा यहां से वर्ष 2018 में पराजित हो चुके हैं।

तीसरी सीट देपालपुर विधानसभा सीट है। यहां कांग्रेस के विशाल पटेल और भाजपा के मनोज पटेल के बीच मुकाबला है। विशाल पटेल ने वर्ष 2018 में जीत हासिल की थी।

नए चेहरों को मौका देने में कांग्रेस आगे नए चेहरों को मौका देने के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे है। नौ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच पर नए चेहरे उतारे हैं। ये चेहरे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है।

भाजपा की ओर से सिर्फ गोलू शुक्ला हैं जो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।बाकी सभी आठ चेहरों के पास विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुभव है। विधानसभा एक से प्रत्याशी बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो, चार, महू से जीत दर्ज कर चुके हैं तो महू से प्रत्याशी उषा ठाकुर विधानसभा एक, तीन और महू से पूर्व में जीत हासिल कर चुकी हैं।

ये हैं कांग्रस के नए चेहरे पार्टी ने विधानसभा दो से चिंटू चौकसे, तीन से पिंटू जोशी, चार से राजा मंदवानी, सांवेर से रीना बौरासी, महू से रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया है।

Exit mobile version