इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में फिर एक लूट की घटना सामने आई है जहां अपने घर की ओर जा रही महिला के साथ लूट की घटना हुई है लूट की घटना बाइक से आए दो बदमाशों द्वारा दी गई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है
मामला इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के श्रीनगर में रहने वाली श्वेता जयसवाल नामक महिला आनंद बाजार होते हुए अपने घर की ओर जा रही थी उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा उसका पर्स लूटा और फरार हो गए पर्स में मोबाइल और कुछ नकदी रुपए रखे हुए थे महिला ने अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत थाने पर दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है
