केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ, प्रदेश के साढ़े तीन करोड़ से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है। निजी अस्पताल में उच्च स्तर का मुफ्त इलाज, गरीब एवं जरूरतमंदों को भी आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है। योजना के तहत हितग्राहियों को किसी भी तरह की समस्या होने पर वे सीधे आयुष्मान की मप्र हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आयुष्मान के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14555 से भी संपर्क किया जा सकता है।
