भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर के पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आयुष्मान कार्ड बना सकते है।
- आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले इस लिंक पर जाएं https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard
- लिंक पर जाकर आपको आधार का ऑप्शन चुनना है।
- आधार का ऑप्शन चुनने के बाद उसमें स्कीम पर PMJAY (पीएमजेएवाई) का चयन करना है।
- इसके बाद राज्य का चयन करे (मध्यप्रदेश चुनेंगे)।
- राज्य के चयन के बाद अपना आधार नंबर डालें।
- आधार नंबर डालने के बाद जिस मोबाइल नंबर से आधार लिंक है उस पर ओटीपी आएगा और उस ओटीपी को पोर्टल पर दर्ज करें।
- आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।
अगर उपरोक्त पोर्टल पर आपका नाम नहीं आ रहा है या आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है तो ऐसी स्थिति मे आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या लोक सेवा केन्द्र में जाकर संपर्क कर सकते है।
इंदौर हेल्प सर्विस से जुड़ें
इंदौर की जरूरी जानकारियों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें। यदि लिंक से जुड़ने में कोई परेशानी आ रही है तो हमारे नंबर 9522902253 पर अपना नाम लिखकर व्हाट्सएप कर दें। यह सिर्फ व्हाट्सएप नंबर है किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज करें
