देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: December 2023

छह दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का नहीं मिला सुराग
Indore

छह दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का नहीं मिला सुराग

इंदौर के भंवर कुआ थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता अचानक से गुमशुदा हो गए, लेकिन पुलिस पिछले 7 दिनों से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है उसी के चलते…

December 18, 2023 · 1 min read
ग्राम खेरघाट हुआ धर्ममय नौ दिवसीय श्रीमद हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग का चल रहा आयोजन

Chhindwara

ग्राम खेरघाट हुआ धर्ममय नौ दिवसीय श्रीमद हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग का चल रहा आयोजन

छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली तहसील चांद नगर के ग्राम खेरघाट में चल रही है श्रीमद् हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग नव दिवसीय श्रीमद् हरिवंश पुराण कथा का आयोजन भव्य और व्यापक रूप से किया गया ग्राम खेरघाट हुआ धर्ममय में यह कथा 13 दिसंबर से प्रारंभ हुई 21 दिसंबर 2023 तक इस हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग का आयोजन किया जाएगा इस श्रीमद् हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग के मुख्य कथावाचक श्री श्री 1008 परम पूज्य महामंडलेश्वर संत श्री कमलेश मुरारी जी कोणेश्वर धाम नर्मदा तक चित्रकूट के मुखारविंद से भक्ता रस का श्रवण कर श्रीमद् हरिवंश पुराण का रसपान कर रहे हैं परायण सुबह 5:00 से 10:00 बजे तक और कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 5:00 तक की जा रही है परायण कर्ता पंडित पूज्य संत बड़े सरकार की श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा वाचन एवं पंडित पूज्य पंडित श्री शिवम महाराज जी चित्रकूट पंडित पूज्य पंडित श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी वृंदावन इस श्रीमद् हरबंस पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग कथा के आयोजन करने वाले आयोजक श्री बाबूलाल सिंह जी रघुवंशी रामदयाल सिंह जी रघुवंशी वीरेंद्र रघुवंशी दिनेश रघुवंशी नीरज रघुवंशी रजन रघुवंशी एवं समस्त रघुवंशी परिवार श्रीमद् हरिवंश पुराण ज्ञान भक्ति सत्संग में भारी संख्या में लोग क्षेत्र से कथा का रसपान करने आ रहे हैं एवं समस्त ग्रामवासी भी इस कथा में प्रतिदिन उपस्थित हो रहे हैं आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस कथा का रसपान कर अपने जीवन में पुण्य लाभ अर्जित करें और अंतिम दिन पूर्ण आहुति पूजन हमारे विसर्जन में महाप्रसाद ग्रहण कर अपने पुण्य लाभ अर्जित करें।

इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल फर्जी पास से प्रवेश किया टर्मिनल में

Indore

इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल फर्जी पास से प्रवेश किया टर्मिनल में

इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है क्योंकि एक नकली टिकट के माध्यम से एयरपोर्ट के टर्मिनल में प्रवेश करने के मामले में एक युवक को पकड़ा गया है जिस पर 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकट दर्ज किया गया है….।

इंदौर में नाकाबपोश बदमाश ने दुकान को निशाना बनाते हुए दी वारदात को अंजाम सीसीटीवी मे केद बदमाश

Indore

इंदौर में नाकाबपोश बदमाश ने दुकान को निशाना बनाते हुए दी वारदात को अंजाम सीसीटीवी मे केद बदमाश

इंदौर शहर आर्थिक राजधानी के साथ ही अपराधिक राजधानी भी बनता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के बीच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है नकाबपोश बदमाश की तस्वीर और हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई.. इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के वेंकटेश विहार के रहने वाले ऋतिक महेश्वरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि वह माहेश्वरी मोबाइल एंड कंप्यूटर सॉल्यूशन नामक दुकान संचालित करते हैं और बीती रात को दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे सुबह उनको मकान मालिक का फोन आया कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है और सामान चोरी हो गया है जिसके बाद तुरंत वह दुकान पर पहुंचे और पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी जिस पर से पुलिस ने तीन लैपटॉप दो मोबाइल एक टेब सहित अन्य सामान और नगदी चोर द्वारा चुराकर ले गए सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकत कैद हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस उनके तलाश में जुटी हुई है ।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या मामा पर केस दर्ज

Indore

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या मामा पर केस दर्ज

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले उसी के तीन मामा पर केस दर्ज किया है मामला इंदौर के बाणगंगा इलाके का है जहां पुलिस के मुताबिक बाणगंगा मेन रोड पर रहने वाले नितिन कश्यप ने उम्र 35 ने 5 दिसंबर को सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी जांच में पता चला कि नितिन की मां रेखा बाई ने संपत्ति बटवारे को लेकर सन 2021 में कोर्ट केस लगाया था जो कोर्ट में विचाराधीन है इस मामले में नितिन को उसके मामा पन्नालाल, श्यामलाल व अनिल कश्यप केस वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दे रहे थे कह रहे थे कि एक लाख ले लो और केस वापस ले लो जहाँ नितिन व उसकी मां ने केस वापस नहीं लिया जिसके बाद तीनों मामा उसे और प्रताड़ित करने लगे जिससे तंग आकर नितिन ने 5 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी मामले में पुलिस ने पन्नालाल कश्यप श्यामलाल कश्यप व अनिल कश्यप सभी निवासी लोटस पार्क पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है

बाणगंगा में थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़ आरोपी पिता गिरफ्तार

Indore

बाणगंगा में थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़ आरोपी पिता गिरफ्तार

इंदौर शहर के बाणगंगा में थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

नगर निगम द्वारा 50 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई व्यापारियों ने कार्यवाही का विरोध कर जमकर हंगामा किया

Indore

नगर निगम द्वारा 50 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई व्यापारियों ने कार्यवाही का विरोध कर जमकर हंगामा किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के खुले में मांस मटन के विक्रय पर लगे प्रतिबंध के बाद इंदौर नगर निगम लगातार नियम विरुद्ध संचालित दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जारी है जहां इसी कड़ी में इंदौर नगर निगम के समीप बने मछली मार्केट पर बड़ी कार्रवाई ग्रीन बेल्ट में बनी कई दुकानों से मछलियां भी जप्त की।

राजेंद्र नगर में थाना क्षेत्र मे नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई पुलिस ने की शिकायत दर्ज

Indore

राजेंद्र नगर में थाना क्षेत्र मे नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई पुलिस ने की शिकायत दर्ज

राह चलते एक नाबालिक को छेड़ने और र पीड़िता की मां के विरोध करने के बाद उसके साथ भी हाथापाई करने का एक मामला इंदौर के राजेंद्र नगर में दर्ज हुआ है पुलिस राजेंद्र नगर ने पीड़िता के शिकायत पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है… राजेंद्र नगर में छेड़छाड़ और हाथापाई करने के मामले को लेकर इलाके के वरिष्ठ अधिकारी आलोक शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए छेड़छाड़ की एक घटना प्रकाश में आना बताया और अधिक जानकारी देते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि स्कॉर्पियो गाड़ी में आए दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और पीड़िता की मां के विरोध करने पर उससे भी हाथा पाई की… घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है और उम्मीद की जा सकती है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों ही आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे…

↑