Indore
फेक न्यूज़ को लेकर प्रशासन हुआ सख्त,सोशल मीडिया पर रखी जा रही है निगरानी
मध्यप्रदेश में मतदान 17 नवम्बर को होने जा रहे है राजनीतिक पार्टियां जमकर बयानबाजी कर रही है और जनता को अपने हक में करने की कोशिश हर प्रत्याशी कर रहा है इसी बीच सोशल मीडिया पर फेंक न्यूज़ चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने निगरानी शुरू कर दी है इस मामले में इंदौर कलेक्टर ने सख्त चेतावनी दी है आपको बता दे फेक न्यूज़ चलाने वालों के खिलाफ अब प्रशासन शिकंजा कसने वाला है जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से निगरानी की जा रही फेक न्यूज फैलाने वालों पर निगरानी रख सख्त कार्रवाई की जाएगी इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा ने भी आम लोगों से अपील की है कि बिना सच्चाई परखे कोई भ्रामक जानकारी नहीं फैलाएं सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही
Abhishek Raghuvanshi November 3, 2023