Indore
इंदौर के ड्राई फ्रूट थोक बाजार में आज से नए साल की शुरुआत व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में ड्राई फ्रूट्स के भाव खोलें
इंदौर के ड्राई फ्रूट थोक बाजार में आज से नए साल की शुरुआत हुई है व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में ड्राई फ्रूट्स के भाव खोलें जहां व्यापारियों के द्वारा पहले भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा आरती की गई इसके बाद सभी व्यापारियों ने खारक खोपरा काजू बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स के भाव खोलें दरअसल आपको बता दे हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार व्यापारिक क्षेत्र में दिवाली के बाद नया साल मनाया जाता है और व्यापारियों के द्वारा मुहूर्त के अनुसार नए भाव खोले जाते हैं इसी को लेकर सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि नए साल के व्यापार की शुरुआत दीपावली के शुभ मुहूर्त के हिसाब से की जाती है सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने यह प्रथा शुरू की है सभी व्यापारी मिलकर सबसे पहले भगवान श्री गणेश की और लक्ष्मी जी की पूजा आराधना करते हैं उसके बाद व्यापार के सौदे करते हैंथोक व्यापारियों को लेकर कहा कि हर साल व्यापारियों में आस्था कम होती जा रही है जिस तरह से पहले व्यापार व्यवसाय मुहूर्त के दिन हुआ करता था उसमें कमी आई है इसके कई सारे कारण है, सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर कहां की बाजार में पार्किंग की समस्या है जिसके कारण व्यापार पर खर्च ज्यादा है और आसपास के छोटे मार्केट पनप रहे हैं सियागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापार को नुकसान हो रहा है यहां का खारक व्यापार हिंदुस्तान में नंबर वन पर है और इंदौर का मार्केट खारक का सबसे बड़ा मार्केट है जो हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।
Abhishek Raghuvanshi November 16, 2023