देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: October 2023

TimeNewsIndore
Indore

क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में शरीर नकबजन आरोपी धराया ।

✓ थाना सनावद जिला खरगोन के वाहन चोरी व नकबजनी के प्रकरण में था फरार आरोपी । ✓आरोपी के कब्जे से 01 चोरी की सफेद कलर की स्विफ्ट वी.डी.आई. कार (कीमती करीब 05 लाख…

October 8, 2023 · 1 min read
चौथा वेदांग ज्योतिष महोत्सव का आयोजन नरसिंह वाटिका में आयोजित किया गया

Indore

चौथा वेदांग ज्योतिष महोत्सव का आयोजन नरसिंह वाटिका में आयोजित किया गया

,,,माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान द्वारा माँ भुवनेश्वरी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में 7-8 अक्टूबर को चौथा वेदांग ज्योतिष महोत्सव का आयोजन नरसिंह वाटिका में आयोजित किया गया है,, आयोजन के प्रथम दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मुख्य रूप से उपस्थित थे,, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष भार्गव और जीतू गुप्ता बाबा ने बताया कि आयोजन मेंमें देश-विदेश से ज्योतिष वास्तु हस्तरेखा, यंत्र, मंत्र, रत्न विशेषज्ञ रिंकी हीलर एवं कर्मकांड के विद्वान और महिला विद्वानों मौजूदगी में करीब ढाई सौ विद्वान सम्मिलित हो रहे हैं,,जो निशुल्क जन्म पत्रिका भी विवेचन भी कर रहे हैं,,,डॉ. वाधवानी ने बताया कि उक्त आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं कई राजनेता शिरकत करेंगे।

पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Indore

पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जा रही भांग प्रकरण में पुलिसकर्मियों द्वारा मांगी गई रिश्वत के मामले में अधिकारियों ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, वही पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने का एक वीडियो भी सामने आया था।

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

Indore

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा है जो दिन में एक गोदाम में नौकरी करते थे और रात में वहीं पर चोरी कर फरार हो जाते थे।

एक लाख 60 हजार के नकली नोटों के साथ पांच आरोपित इंदौर में गिरफ्तार

Indore

एक लाख 60 हजार के नकली नोटों के साथ पांच आरोपित इंदौर में गिरफ्तार

इंदौर पुलिस प्रशासन को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है इसमें अन्नपूर्णा थाने की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो पिछले कई दिनों से नकली नोट छापकर उनकी तस्करी कर रहा था।

गृह निर्माण संस्था सहकारी उपनगर मंडल मर्यादित की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

Indore

गृह निर्माण संस्था सहकारी उपनगर मंडल मर्यादित की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

,,मध्य प्रदेश की प्रथम गृह निर्माण संस्था सहकारी उपनगर मंडल मर्यादित राजेंद्र नगर के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ 7 अक्टूबर 2023 को संचालक मंडल के प्रत्याशियों के नामांकन भरे गए ,,,जिसमें मुख्य रूप से पिछले कई वर्षों से काबिज संचालक मंडल ने फिर से संजय मिश्रा की अध्यक्षता में फार्म जमा किए गए ,,, ,,पूर्व संचालक मंडल का कहना है की जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें पूर्ण करना हमारा दायित्व बनता है इसी कारण हमारी पूरी टीम फिर से चुनाव मैदान में उतरी है , शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोयल एवं मैनेजर शरविंद्र तिवारी के समक्ष प्रत्याशियों ने फार्म जमा किए गए फार्म जमा करने में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मोहन कारपे पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा सतीश यौतिकर नकुल गजंकुश चंद्रशेखर बलुस्कर विजय चंद्रात्रे ओम प्रकाश कानूनगो दिव्यांश व्यास गिरीश उपाध्याय रत्नेश वादे संजय शर्मा महिला वर्ग में श्रीमती छाया चौधरी रजनी जैन श्रीमती मीना शितोले अश्विनी एवं मनीषा तिवारी आदि संस्था के सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया,,

इंदौर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, स्कूल वैन का ड्राइवर गिरफ्तार

Indore

इंदौर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, स्कूल वैन का ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर में 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने ही अश्लील हरकत की जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी उसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मछली के व्यापार से जुड़े दो व्यक्तियों के बीच विवाद एमजी रोड थाने पर मामला दर्ज

Indore

मछली के व्यापार से जुड़े दो व्यक्तियों के बीच विवाद एमजी रोड थाने पर मामला दर्ज

मछली के व्यापार से जुड़े दो व्यक्तियों के बीच विवाद का मामले सामने आया है,, दरअसल शनिवार को संदीप परदेसी नामक मछली सप्लायर ने मछली के अन्य व्यापारी द्वारा पिटाई किए जाने की थाना एमजी रोड पर शिकायत दर्ज़ करवाई है,, थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने आए संदीप ने बताया कि वे अखबारों में निकली निविदाओं के आधार पर मछ्ली सप्लाई करने का व्यापार करते है,, पिछले दिनों शहर की एक बड़ी होटल का भी सप्लाई उनके पास है,, परदेशी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे मछली लेने निगम मार्केट आए थे,, जहां राजू गौड नामक व्यापारी ने होटल के टेंडर की बात पर विवाद किया और डंडे से पीटा,,, इस मामले में थाना एमजी रोड ने प्रकरण दर्ज कर फरियादी संदीप का मेडिकल करवाया है,,एक्स

झाबुआ नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म सफाई कर्मचारी काम पर लौटे

MadhyaPradesh

झाबुआ नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म सफाई कर्मचारी काम पर लौटे

3 अक्टूबर से चली आ रही झाबुआ नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई है । शनिवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे ।

↑