देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: October 2023

भारत पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सरपंच अशोक कुशवाहा ने आज रैली निकालकर अपना नामांकन फॉर्म भरा
MadhyaPradesh

भारत पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सरपंच अशोक कुशवाहा ने आज रैली निकालकर अपना नामांकन फॉर्म भरा

गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में तीसरी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा!वास्तविक भारत पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सरपंच अशोक कुशवाहा ने आज रैली निकालकर अपना नामांकन फॉर्म भरा! बड़ी संख्या…

October 30, 2023 · 1 min read
दुपहिया वाहन पर जनता के बीच पंहुचे विधानसभा 5 से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल

Indore

दुपहिया वाहन पर जनता के बीच पंहुचे विधानसभा 5 से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल

इंदौर की विधानसभा 5 से कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने रविवार को वार्ड 40 में जनता का आशीर्वाद लेने पहुंचे जंहा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान दुपहिया वाहन पर जनता के बीच पंहुचे जनता से मिल रहे जन समर्थन से खुश सत्यनारायण पटेल ने कहा कि बीजेपी ने 20 सालों में पूरे प्रदेश में कोई काम नहीं किया है साथ ही बढ़ती महंगाई ने आम जनता को परेशान कर रखा है इस बार विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को चुनेगी…

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले में सूरत से एक महिला को गिरफ्तार किया

Indore

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले में सूरत से एक महिला को गिरफ्तार किया

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में सूरत से एक महिला को गिरफ्तार किया है वहीं महिला ने तकरीबन एक करोड रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी पूरे ही मामले में पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस के द्वारा कही जा रही है।

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

Indore

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया

इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने लेक्चरार के घर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वही एक चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है, फिलहाल में पुलिस ने इन चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल जब्त किया है दरअसल, ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले अयाज अपनी पत्नी के साथ भोपाल गए थे, तो परिवार के अन्य लोग भी किसी काम से बाहर गए हुए थे, उस दौरान सुने मकान में आरोपियों ने घुसकर लाखों रुपए के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर भाग निकले थे, जहां इन आरोपियों के फुटेज भी सामने आए थे, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने जिसको चोरी का माल बेचा दिया था, उस खरीदार को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

Indore

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच में शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच को कराई गई थी जिसे क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध इंदौर शहर के 15 फरियादियों द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी आरोपी सुर कैपिटल व वेद कैपिटल के नाम से अपनी कंपनी संचालित कर रहा था आरोपी आरोपी द्वारा झूठ बोलकर अधिक निवेश देने के नाम पर लोगों को विश्वास में लिया था और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था पकड़े गए आरोपों का नाम अश्विन परमार निवासी गुजरात है जिसकी जानकारी क्राइम ब्रांच को गुजरात में होने की मिली थी जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया है आरोपी द्वारा लोगों को जहां से में लेकर चार गुना प्रॉफिट देने जैसी बातों का झांसा दिया जा रहा था वहीं उसके खाते में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन भी होना पाया गया है फिलहाल आरोपी से और भी पूछताछ की जा रही है

इन्दौर पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 76 वी बेच के 1247 नव आरक्षकों की हुई पासिंग आउट परेड आयोजित

Indore

इन्दौर पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 76 वी बेच के 1247 नव आरक्षकों की हुई पासिंग आउट परेड आयोजित

इन्दौर पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 76 वी बेच की आज पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी इस परेड के आयोजन में मुख्य रूप से अतिथि मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना शामिल हुए डीजीपी को नवारक्षको ने कदम से कंदम मिलाते हुए धीरे चाल में परेड करते हुए मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी हमारे देश को आगे बढ़ाने में बेटियों की भी एक बड़ी भूमिका हमेशा रहती है जह आज अपने प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद पुलिस ट्रेनिंग कालेज में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी यह पासिंग आउट परेड 76 वी बेच की थी इस बेच मे नवारक्षक 1119 महिलाएं थी तो वही इस बेच में 128 पुरुष थे कुल 1247 नव आरक्षक की यह बेच थी आज इस आयोजन में डीजीपी की अध्यक्षता में पासिंग आउट परेड हुई डीजिपी सुधीर कुमार सक्सेना ने इस आयोजन में पहुचकर परेड का निरीक्षण भी किया था तो वही सभी नव आरक्षकों ने एक साथ अपने कदमो को मिलाकर धीरी चाल में मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी वही डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में सभी नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए पहले सभी अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके नवारक्षक को बधाई दी तो डीजीपी सक्सेना ने कहा कि आप के सामने अलग अलग अपने कार्य करने में चुनोतियाँ भी आएगी तो हमे कभी पुरुष से कम नही समझना है डीजीपी सक्सेना ने कह की किस तरह से पुलिस के कार्य होते है थानों में आपको अपना कैसे आने वाले पीड़ित के प्रति व्यहार रखना पड़ता है तमाम जानकारियां डीजीपी ने आज अपने संबोधन से नव आरक्षकों को दी तो वही परेड को संचालित करने वाली महिला नव आरक्षकों को डीजीपी ने सम्मानित भी किया इस आयोजन के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि आज अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 1247 नव आरक्षक फील्ड में जा रहे है यह शानदार भव्य परेड हमारे नवारक्षको ने प्रदर्शित की जिसके लिए में पुलिस ट्रेनिंग कालेज की पुलिस अधीक्षक यांग चेन भूटिया को डीजीपी ने बधाई भी दी आज के इस आयोजन में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे तो वही इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊसकर जिले के आई जी राकेश गुप्ता पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की एसपी यांगचेंन डोलकर भूटिया वह तमाम अधिकारी आयोजन में शामिल हुए थे तो वही नव आरक्षक महिलाओं ने अपने अलग-अलग हैरतअंगेज करतब दिखाए गए

इंदौर में लोकायुक्त द्वारा बड़ी कार्यवाही पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

Indore

इंदौर में लोकायुक्त द्वारा बड़ी कार्यवाही पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने फील्डिंग लगाकर पंढरीनाथ थाने के ASI जितेंद्र काकते और उसके तथाकथित पत्रकार साथी रत्नेश पूरी को ₹10000 की रिश्वत लेने के मामले में रखे हाथ पकड़ा दरअसल में पंढरीनाथ थाने पर एक घरेलू विवाद का मामला दर्ज हुआ था जिसमें फरियादी के रिश्तेदार को ASI और तथाकथित साथी पत्रकार द्वारा डरा धमका कर ₹10,000 की रिश्वत की मांग की गई थी फरियादी की ओर से शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कर के रिश्वत लेने वाले ASI को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन विशाल रैली लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म भरा

MadhyaPradesh

कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन विशाल रैली लेकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म भरा

गंजबासौदा ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन! कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में पहुंचे हजारों समर्थक कार्यकर्ता,कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन स्थानीय धर्म कांटे से एक विशाल रैली लेकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए लाल परेड ग्राउंड निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंदौर पहुंचे जहां मीडिया से हुए रूबरू

Indore

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इंदौर पहुंचे जहां मीडिया से हुए रूबरू

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस से मिलिया कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की और पांचो राज्यों में होने जा रहा है विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचो राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी साथ ही उन्होंने कई जुमले के माध्यम से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला।

केलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर

Indore

केलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर

विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर दौरे पर पहुंचे।

↑