Indore
बालाघाट से पढ़ने आई इंदौर में स्टूडेंट से रेप,ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपए भी लिए
बालाघाट से पढ़ाई करने इंदौर आई स्टूडेंट के साथ वर्ग विशेष के युवक ने दोस्ती कर रेप किया इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर ना सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की पीड़िता ने जब उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपने दोस्तों से वीडियो कॉल करवाकर उसे धमकाया पीड़िता से फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपए की मांग की और डेढ़ लाख रुपए ले लिए लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की हैभंवरकुआं पुलिस ने 23 साल की युवती की शिकायत पर शाहबाज पुत्र सादिक खान निवासी बालाघाट पर रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट करने, वहीं उसके दोस्त प्रफुल्ल नांगवशी निवासी विद्यानगर के खिलाफ वीडियो कॉल कर धमकाने और डराने के मामले में केस दर्ज किया है।
Abhishek Raghuvanshi October 20, 2023