Indore
हीरा नगर थाना क्षेत्र मे युवक ने स्वयं को गोली मारकर दी अपनी जान
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में ओयो होटल संचालक द्वारा अपने भाई के घर पर आकर पिस्तौल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पुलिस ने प्रथम दश किया शव को पोस्टमार्टम के लिए एम ए अस्पताल भिजवाया गया है मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित मारुति नगर में सामने आया है जहां पर आदित्य शर्मा नामक उम्र 30 वर्षीय व्यक्ति द्वारा स्वयं ने पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से दीनदयाल उपाध्याय नगर में रहता था लेकिन दोपहर में अपने भाई और मां के घर पर आकर रुका हुआ था पूरा परिवार उपरी मंजिल पर था कि तभी तल मंजिल पर मृतक ने स्वयं को गोली मार ली फिलहाल अभी यह ज्ञात नहीं हो पाया कि उसने इस तरह का कम क्यों उठाया है पुलिस ने मृतक के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है और उसे पिस्तौल की भी जांच की जा रही है तो वही पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है
Abhishek Raghuvanshi September 7, 2023