देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: September 2023

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसका पास से दो दो पहिया चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं आरोपी ने हीरानगर एवं विजयनगर क्षेत्र से दो पहिया वाहन…

September 19, 2023 · 1 min read
कॉम्पिटिशन में नंबर वन भजन संध्या का खिताब मिल सकता है बाणेश्वर कुंड की भजन संध्या को

Indore

कॉम्पिटिशन में नंबर वन भजन संध्या का खिताब मिल सकता है बाणेश्वर कुंड की भजन संध्या को

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तो पूरे प्रदेश की लाडली बहनों का ध्यान रख रहे हैं, वैसे ही बाणगंगा क्षेत्र की लाडली बहनों के ध्यान भाजपा नेता दीपक वर्मा रखते हैं।

महिला आरक्षण का मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने किया स्वागत

Indore

महिला आरक्षण का मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने किया स्वागत

महिला आरक्षण का मध्य प्रदेश की मंत्री ने किया स्वागत मंत्री उषा ठाकुर ने मोदी जी और सभी पार्टियों का माना आभार जिन्होंने बिल का समर्थन किया मध्य प्रदेश के मंत्री उषा ठाकुर ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पर की मीडिया से खास बातचीत मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री एवं भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने लोकसभा सहित तमाम विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण बिल पर कहां की इस देश की महिलाओं के सम्मान में केंद्र की मोदी सरकार का यह एक बड़ा कदम है साथ उन्होंने तमाम राजनीतिक दलों का भी आभार माना जिन्होंने इस बिल का स्वागत कियाबाइट उषा ठाकुर मंत्री मध्य प्रदेश शासन

TimeNewsMadhyaPradesh

MadhyaPradesh

जन आक्रोश यात्रा सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित

भाजपा सरकार झूठे प्रलोभन देने में माहिर जन आक्रोश यात्रा से भाजपाईयों में बौखलाहट: जेवियर मेडा झाबुआ :विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी में जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर एक बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने पूर्व विधायक जेवियर मेडा का पुष्प हारो से स्वागत किया कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाना है कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बनाना है के नारे कांग्रेस कार्यकर्ता लगाते रहे आयोजित की बैठक में पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने सैकड़ो ग्रामीण व ग्राम के रहवासियो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के झूठे प्रलोभन में ना आए सरकार कर्जे में है प्रदेश के हर व्यक्ति पर 40000 का कर्ज है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के एन वक्त पर घोषणाएं पर घोषणा कीए जा रहे हैं और सरकार का खजाना खाली है भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा विदाई यात्रा हो गई है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हो चुकी है मालवा निमाड़ आदिवासी बाहुल्य सीटों की यात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया कर रहे हैं हमारे क्षेत्र में हमें एक जुट होकर जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाना है भाजपा के क्रियाकलापों को आमजन के समक्ष हमें रखना हैइस अवसर पर पूर्व सरपंच बंसी बारिया कांग्रेस नेता बाला सेठ हेमू सरपंच रेलू सरपंच सरदार सिंह चूलिया भाई अमर सिंह राकेश आदि सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन साहिल खान ने किया आभार मुकामसिंह द्वारा व्यक्त किया गया

TimeNewsIndore

Indore

अवैध शराबखोरी का मुख्य अड्डा बने भवरकुआ थाना छेत्र के ढाबे पुलिसकर्मी की मदद से चल रहें अवैध अहाते

इंदौर। इंदौर सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 अप्रैल से शराब दुकान के अहातों को बंद कर दिया गया है। इसके बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित ढाबे शराबियों के अड्डे बन गए।

जनआशीर्वाद यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MadhyaPradesh

जनआशीर्वाद यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

/जनआशीर्वाद यात्रा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी रहे साथ में विधानसभा टिकट के दावेदारों ने जगह-जगह मंच बनाकर जन आशीर्वाद यात्रा का किया स्वागत!जन आशीर्वाद यात्रा में जमकर दिखी गुटबाजी….?

इंदौर मुंबई ट्रैक पर तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों के शेड्यूल को बदला खेमराज मीणा ने दी जानकारी

Indore

इंदौर मुंबई ट्रैक पर तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों के शेड्यूल को बदला खेमराज मीणा ने दी जानकारी

रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदौर मुंबई ट्रैक पर तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों के शेड्यूल को बदला गया एवं एक दर्जन ट्रेनों को कैंसिल किया गया रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों हुई जोरदार बारिश के चलते गोधरा अमर पिपलिया पांच पिपलाई के बीच ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण मुंबई की तरफ जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा और तीन दर्जन ट्रेनों के रूटों में परिवर्तन करना पड़ा किंतु बीती रात उस ट्रैक् की समस्या को समाप्त कर दिया गया आज से सभी ट्रेनें बहाल कर दी गई खेमराज मीणा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों से भारी पानी जमा होने के कारण ट्रेन की आवा जाई मुंबई की तरफ पूर्ण रूप से बंद कर दी गई थी

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Indore

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी देते हुए द्वारकापुरी एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि पिछले दिनों 13 सितंबर की रात को विधुर नगर अहिर खेड़ी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग करने की सूचना मिली थी जिसमें बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए थे जिसके आधार पर पूर्व में तीन आरोपी गिरीश महावर उर्फ सोनू शक्ति तोमर व अमन भालसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं घटना में अन्य फरार आरोपियों की लगातार खोजबीन की जा रही थी मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले पर आरोपी शुभम उर्फ नेपाली पिता सीताराम यादव व उसके दो साथी राहुल मराठा और रोशन राठौर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है आरोपी कैट रोड पर छुपकर अपनी फरारी काट रहे थे वहीं पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह अपने गांव ठीकरी जिला बड़वानी अपने साथियों को भगाकर ले जाने की फिराक में था लेकिन उसके पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया पकड़े गए तीनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है

समाज में श्रेष्ठ कार्य के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुआ भारतीयो का सम्मान

Indore

समाज में श्रेष्ठ कार्य के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुआ भारतीयो का सम्मान

समाज में श्रेष्ठ कार्य के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड और नोबेल आफ कॉमनवेल्थ नेशनल अवार्ड ने श्रेष्ठ कार्य के लिए गुणीजनों को सम्मानित किया, उक्त जानकारी देते हुए संतोष शुक्ला ने बताया की ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल को नोबल कॉमनवेल्थ नेशन अवार्ड, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, इंदौर के सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के सह संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष पंडित आनंद पुरोहित को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया।

↑