देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: September 2023

TimeNewsIndore
Indore

इंदौर ‛स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन

बड़े ही हर्ष का विषय है कि आतिथ्य गुणों से सम्पन्न हमारा इंदौर ‛स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन कर रहा है, जिसमें 100 से अधिक शहरों के महापौर तथा स्मार्ट सिटी के सीईओ…

September 26, 2023 · 1 min read
मेट्रो पर कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन

Indore

मेट्रो पर कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में मेट्रो की सौगात मिली है लेकिन मेट्रो का मुद्दा भी अब एक राजनीतिक मुद्दा बन चुका है वहीं कांग्रेस द्वारा अब कहा जा रहा है कि 23 सितंबर को मेट्रो का संचालन शुरू होना था लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है और आने वाले 6 से 8 महीने में भी इंदौर की जनता को मेट्रो नहीं मिल पाएगी इस को लेकर कांग्रेस द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन के रूप में नेहरू पार्क में गाड़ी जो बच्चों के लिए ट्रेन चलाई गई है उसे मेट्रो की संख्या दी गई है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुकुट लगाए हुए एक व्यक्ति उसे हरी झंडी दे रहा है इस तरीके का एक प्रदर्शन के रूप में कांग्रेस ने बीजेपी पतंजलि करते हुए नजर आ रहे हैं कि शिवराज जी ने जो घोषणा की थी वह घोषणा पूरी नहीं हो पाई है

27 सितंबर को इंदौर में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति इंदौर आ रही सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Indore

27 सितंबर को इंदौर में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति इंदौर आ रही सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

27 सितंबर को इंदौर में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश की राष्ट्रपति इंदौर आ रही है अतः उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंदौर पुलिस काफी अलर्ट नजर आ रही है इसको लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक तकरीबन 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तो वहीं सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी पुलिस के द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

कांग्रेस द्वारा विधानसभा चार में 108 फीट का तिरंगा लहराया गया

Indore

कांग्रेस द्वारा विधानसभा चार में 108 फीट का तिरंगा लहराया गया

इंदौर शहर में लगातार राजनीतिक माहौल दिख रहा है जहां एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस के बड़े चेहरे इंदौर में आ रहे हैं तो वहीं शहर में बड़े-बड़े आयोजन भी किया जा रहे हैं उसी के चलते विधानसभा चार में 108 फीट का तिरंगा लहराया गया है जो सबसे ऊंचा तिरंगा है जिसका आज आयोजन किया गया इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए दरअसल कांग्रेस द्वारा लगातार आयोजन किया जा रहा है उसी के चलते राष्ट्रध्वज के सम्मान में 108 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया इस दौरान देखा गया कि कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने के लिए मिला वहीं कांग्रेस द्वारा अनुशासन बनाए रखने की जो बातें कहीं जा रही है वह इस कार्यक्रम के दौरान में भी अनुशासन की झलक भी नजर आई।

महिला ने अपने पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल महिला को गिरफ्तार किया

Indore

महिला ने अपने पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल महिला को गिरफ्तार किया

इंदौर शहर में हनी ट्रेप से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पड़ोसी को प्रेम जाल में फंसाकर पहले प्रेम संबंध बनाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी यही नहीं महिला ने फरियादी से लाखों रुपए की वसूली भी कर ली और मांगे पूरी ना होने पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया जहां फरियादी ने जमानत के बाद बैंक डिटेल सहित महिला की सत्यता पुलिस के सामने रखी और पुलिस ने अवैध वसूली और झूठी एफ आई आर कराने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

धनगर समाज ने की दोनो बड़ी पार्टी से टिकट की मांग पदाधिकारी ने की मीडिया से चर्चा

Indore

धनगर समाज ने की दोनो बड़ी पार्टी से टिकट की मांग पदाधिकारी ने की मीडिया से चर्चा

विमुक्त धूमंतू अर्ध धूमतू जनजाति द्वारा आज इंदौर के 56 दुकान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने समाज के लोगों के लिए आगामी चुनाव के लिए टिकट की मांग की जिसमें चार नंबर विधानसभा के लिए दो नाम सुधीर देंडगे और राजेंद्र चौधरी के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है विमुक्त धूमतू अर्ध धूमतू जनजाति महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश शाखा धनगर समाज मध्य प्रदेश पदाधिकारी ने आज एक प्रेस वार्ता ली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 80 लाख की आबादी में धनगर समाज निवास कर रहा है लगभग 60 लाख की जनसंख्या में मतदाता के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाला धनगर समाज आज भी अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहा है पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में एक आदेश पारित किया था जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश में धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति का लाभ दिया जाना था ताकि धनगर समाज भी इस प्रदेश में विकास की मुख्य धारा में सम्मिलित हो धनगर समाज द्वारा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में अपने प्रत्याशियों की मांग की है जिसमें विशेष तौर पर क्षेत्र क्रमांक 4 में सुधीर देंडगे और देपालपुर जिला से राजेंद्र चौधरी के नाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सात बार घोषणा तो की गई है लेकिन आदेश अभी तक नहीं आए

3 दिन की नवजात बच्ची को माँ झाड़ियों में फेंक कर हुई फरार,पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया

Indore

3 दिन की नवजात बच्ची को माँ झाड़ियों में फेंक कर हुई फरार,पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहा एक निर्दई मां ने अपने कलेजी के टुकड़े को सुनसान जगह झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गई पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है - आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सिलिकॉन सिटी का है झाड़ियां में एक एक नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी जिस पर से आस पड़ोस के लोग पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वह नवजात बच्ची जीवित है उसे तुरंत उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहां उसका स्वास्थ्य प्रशिक्षण होने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया इस मामले में क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस को बताया की 3 दिन की बालिका झाड़ियां में होने की रहवासियों ने सूचना दी थी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया है बच्ची पूरे तरीके से स्वस्थ है सीसीटीवी के आधार पर मां की तलाश में पुलिस जुट गई है

पांचाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत से सजी शाम अयोजित की गई

Indore

पांचाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत से सजी शाम अयोजित की गई

बीती रात पांचाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा जिंदगी प्यार का गीत है शीर्षक से संगीत से सजी शाम अयोजित की गई,, इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं,, ग्रुप से जुडे अशोक रघुवंशी ने बताया कि शहर के ऐसे कलाकार जो गैर पेशेवर गायक है लेकीन मंच पर अच्छा निभाते हैं,, उन कलाकारो को मौका देने के लिए संगीत की यह महफिल सजाई गई थीं,, जिसमे देर रात तक कई खूबसूरत नगमे सुनाए गए,,

सरकारी जमीन पर प्लॉट काटने का आरोप पुजारी परिवार ने की शिकायत

Indore

सरकारी जमीन पर प्लॉट काटने का आरोप पुजारी परिवार ने की शिकायत

सोमवार को तेजकुमार पिता बाबूलाल ने ग्राम बांक की खसरा क्रमांक 176/8 स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा प्लॉट काटकर बेचे जाने का आरोप लगाया है,, तेजकुमार ने बताया कि राजस्व रिकार्ड में यह भूमि शासकीय है,, और वर्षो पूर्व शासन ने यह भूमि उनके पिता को मन्दिर और कुटिया बनाकर रहने के लिए दी थी,, जिसपर अब कुछ लोगो की नज़र है,, हालांकि पुजारी परिवार प्रशासन द्वारा दिए गए आधिपत्य का कोई प्रमाण नहीं दे पाए,,

इंदौर में युवकों में हुई जमकर मारपीट युवती के साथ अभद्र व्यवहार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

Indore

इंदौर में युवकों में हुई जमकर मारपीट युवती के साथ अभद्र व्यवहार पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में बीती रात को युवकों में हुई लड़ाई मामले में युवती के साथ भी अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें युवती के कपड़े तक फट गए पूरे मामले में विजयनगर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर शुरू की है….।

↑