देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला सिख समाज के लोगों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे
Indore

क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला सिख समाज के लोगों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे

.स्वच्छ शहर इंदौर के कई प्रमुख चौराहों के नामकरण और महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर निगम लगातार प्रयासरत है, जिस पर मेयर इन काउंसलिंग द्वारा मोहर भी लग रही है। .सिख समाज…

August 4, 2023 · 1 min read
अवैध हथियार की तस्करी करने वाले आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

Indore

अवैध हथियार की तस्करी करने वाले आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आरोपी अवैध हथियार की तस्करी करने की विराट में घूम रहा है जहां मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने चार पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी दरअसल पूरा मामला इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक आरोपी राउ गोल चौराहे पर अवैध हथियार की की तस्करी करने की फिराक में घूम रहा है मुखबिर की सूचना के बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी जहां से पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम कैलाश बताया है जो कि जिला बड़वानी का रहने वाला है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चार पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं वही पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शराब की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना नगदी सहित महंगी शराब लेकर फरार

Indore

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शराब की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना नगदी सहित महंगी शराब लेकर फरार

इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां एक शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और उसमें रखी महंगी शराब की बोतले और नगदी रुपया लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है घटना छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे बस स्टैंड की है जहां स्थित एक शराब की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया चोरों द्वारा रोशनदान तोड़कर उस दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखी 10 महंगी शराब की बोतलें और 11 हजार रुपए नगद चुरा कर फरार हो गए फरियादी चंचल सिंह भाटिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में बदमाश कैद हुए हैं जिनके नाम भी स्पष्ट हो चुके हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

तिलक नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Indore

तिलक नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इंदौर से तिलक नगर थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक विवाहित महिला को शादी का शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका उसके पति से विवाद होने के कारण वह अपने मायके में रह रही है वही मायके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और इस तरह का लालच दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया लेकिन उसके पति से राजीनामा होने के बाद वह पुनः अपने पति के साथ रहने चली गई लेकिन उसके बावजूद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे परेशान कर रहा है जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है

इंदौर में चोरी के माल का बंटवारा करते हुए तीन बदमाश पकड़ाए

Indore

इंदौर में चोरी के माल का बंटवारा करते हुए तीन बदमाश पकड़ाए

इंदौर के छोटी ग्वालटोली पुलिस द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक शराब की दुकान और ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की वारदात घटित हुई थी जिसके बाद तमाम सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों पर जांच-पड़ताल करने के चलते मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुरू हुए सामान का बंटवारा करने के लिए मां शारदा ट्रेवल्स के पीछे खाली पड़े मैदान में बैठे तीन बदमाशों को पकड़ा गया जिनके नाम विशाल उर्फ बिस्सू चौहान, राहुल खटीक, पारस उर्फ भैय्यू गहलोत को पकड़ा गया है बदमाशों द्वारा बताया गया कि शराब दुकान की पीछे की दीवार तोड़ कर गले से रुपए और शराब की बोतल चोरी की गई थी तो वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है

प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के मामले में खुलासा शातिर पिता सहित नाबालिक बच्चों को पकड़ा

Indore

प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के मामले में खुलासा शातिर पिता सहित नाबालिक बच्चों को पकड़ा

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के नजदीक प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक ऐसे शातिर पिता को गिरफ्तार किया है जो आरोपी पिता अपने दोनों बच्चों से नशे के लिए नकाबजनी और चोरिया की वारदात को अंजाम दिलाता था पुलिस ने नाबालिक बालक को भी हिरासत में लिया है वही नाबालिक बच्चों और उसके पिता से 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सीरियल चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

Indore

सीरियल चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक सीरियल चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए बदमाशों पर एक दर्जन से भी अधिक अपराध दर्ज निगरानी बदमाश होने के बावजूद पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे लूटपाट आरोपियों से दो सोने की और एक चांदी की चेन बरामद।

विकलांग युवक सुसाइड मामले में द्वारकापुरी थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित

Indore

विकलांग युवक सुसाइड मामले में द्वारकापुरी थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर को किया गया निलंबित

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिसकर्मी से आहत होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में परिजन ने थाने पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है गौरतलब है कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन पाल जो कि विकलांग है जिसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी हुई थी उसी की शिकायत लेकर वह पहले जनसुनवाई में पहुंचा था जहां से उसे द्वारकापुरी आने पहुंचा दिया था लेकिन वहां पर एक सब इंस्पेक्टर आमोद उईके द्वारा उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे वहां से भगा दिया था जिसके बाद मोहन पाल नामक युवक ने मोबाइल पर अपने पिता को पूरी मैसेज के माध्यम से जानकारी दी और फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था पुरी घटना में दोषी पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही हैवही ड्यूटी अधिकारी द्वारा भी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन नहीं करने पर उनकी भी जांच की जा रही है वही जो नाटक द्वारा शिकायत थी उस पर भी जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होते ही पूरे मामले पर एफ आई आर भी दर्ज की जाएगी

अभिनय कला समाज (गांधी हाल) मैं किशोर कुमार साहब का जन्मोत्सव मनाया गया द इवेंट्स ग्रुप का आयोजन

Indore

अभिनय कला समाज (गांधी हाल) मैं किशोर कुमार साहब का जन्मोत्सव मनाया गया द इवेंट्स ग्रुप का आयोजन

गुरुवार शाम 6:00 बजे से 12:00 बजे तक अभिनय कला समाज (गांधी हाल) मैं किशोर कुमार साहब का जन्मोत्सव मनाया गया ,,जिसमे शहर के आवाज के सितारों ने अपना जादू बिखेरा,,,जिन्हें ग्रुप द्वारा वरिष्ठो व सम्माननीय गणों द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया जाएगा, ,द इवेंट्स ग्रुप के दीपक पगारे ने बताया कि गुरुवार की शाम किशोर दा के प्रेमी उनके जन्म उत्सव में पधार कर आदरंजलि दी,,, गीतों की इस शाम के बीच कलाकारों द्वारा केक काटकर किशोर दा का जन्मदिन मनाया और देर रात तक उनके नगमों की प्रस्तुति दी गई,,,, मंच का संचालन एंकर और क्रिश्चन एमिनेंट की शिक्षिकाश्रीमती कामना जैन ने किया,,

TimeNewsIndia News

India News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका; ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगा ASI सर्वे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे कराने के वाराणसी जिला जज के फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि जिला जज का सर्वेक्षण कराने का आदेश विधि सम्मत है।

↑