देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

TimeNewsIndore
Indore

भू माफिया हरीश तोलानी इतनी हिम्मत कहा से लाते हो सरकारी जमीन को हथियाने से भी नहीं कतराते हो..?

“इन्दौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित हुई जमीन तक को नहीं छोड़ा” गांधीनगर स्थित सिद्धार्थनगर में एक प्लाट कई लोगों को बेचने के मामले में गत दिनों सुर्खियों में रहा सिद्धार्थनगर का शातिर कॉलोनी…

August 5, 2023 · 1 min read
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़

Indore

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों द्वारा एक रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर उत्पात मचाया वहीं रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट भी की जिसमें वह घायल हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर का है यहां पर एक रेस्टोरेंट संचालित करने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की और पूरे रेस्टोरेंट को अस्त-व्यस्त कर दिया वही उसके साथ भी जमकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और उनकी तलाश की जा रही है

TimeNewsIndore

Indore

आबकारी विभाग ने दो दिन में अवैध शराब के 22 केस किए दर्ज

इंदौर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, विक्रय, भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो दिन में 22 प्रकरण पंजीबद्ध किए। इसमें 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पत्नी के साथ जान देने वाले पति को बनाया आरोपी इंदौर के होटल में हुई थी घटना

Indore

पत्नी के साथ जान देने वाले पति को बनाया आरोपी इंदौर के होटल में हुई थी घटना

इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र पिछले दिनों एक होटल में दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग भी कायम किया था वहीं जांच के बाद पुलिस ने बत्तख पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के भंवर कुवा थाना क्षेत्र का है जहां नानक नगर स्थित एक होटल में दंपति ठहरे थे जिनके द्वारा 2 दिन तक दरवाजा नहीं खोला गया था जब मास्टर की से दरवाजा खोला गया तो दोनों अवस्था में मिले थे जिसमें महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई मिली थी वहीं मृतक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ पुलिस को मिला था जिनकी शिनाख्त नंदिनी और राहुल वर्मा के रूप में हुई थी जांच में यह बात सामने आई थी दोनों पति-पत्नी थे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था नंदिनी द्वारा अपने पति राहुल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए राजेंद्रनगर पुलिस को भी कई आवेदन दिए थे मृतिका नंदनी विजय नगर क्षेत्र में एक फर्म में नोकरी करने जाती थी और घटना के एक दिन पूर्व वह अपने घर भी नहीं पहुंची थी जिसकी गुमशुदगी भी विजयनगर थाने पर दर्ज कराई गई थी पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था महिला अपने पति से काफी प्रताड़ित थी होटल में भी इन दोनों का विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने मृतक राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है

TimeNewsIndore

Indore

फर्जी मार्कशीट बनवाने वाला स्कूल संचालक और एजेंट गिरफ्तार

अनपढ़ युवक-युवतियों से 20 से 25 हजार रुपये लेकर ग्रेजुएशन की मार्कशीट बनवाते थे। पुलिस ने आरोपितों से फर्जी मार्कशीट भी बरामद की।

इंदौर में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या

Indore

इंदौर में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या

इंदौर के भवरकुआं पुलिस के मुताबिक इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली काजल पति भारत उम्र 28 वर्षीय महिला द्वारा फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है वही पूरे मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया है दरअसल पूरे मामले में मृतक महिला काजल की मां दुर्गा द्वारा बताया गया है कि काजल की शादी 2 साल पहले हुई थी और काजल की एक 6 महीने की बेटी भी है दहेज के लिए आए दिन काजल के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण किया जाता था जिसके कारण घर न टूटे इसके लिए नवविवाहिता के परिवार द्वारा ससुराल पक्ष को 25 लाख रुपए की राशि भी दे चुके हैं लेकिन बीती रात को भी मृतिका काजल के साथ उसके पति सास और अन्य लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया और पूरे जानकारी महिला के ससुराल पक्ष को भी दी गई थी महिला पक्ष के परिवार के लोग जब तक काजल ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है या फिर अन्य कोई वजह है इसके लेकर पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है तो वहीं पिहर पक्ष के परिजनों के भी कथन दर्ज किए जा रहे हैं

सोने-चांदी की दो दुकानों को बनाया निशाना नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए, तीन आरोपी गिरफ्तार

Indore

सोने-चांदी की दो दुकानों को बनाया निशाना नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात दो ज्वेलरी दुकानों मैं हुई चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं जिनके द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था चोरी का माल भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिया है मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र में सिलसिलेवार दो चोरी की घटना सामने आई थी जहां अज्ञात चोरों द्वारा दो ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए थे पूरे मामले में पुलिस ने कुछ घंटों में ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है पकड़े गए आरोपियों में योगेश बडोनिया यश वाधवानी और सागर पीपले नमक चोरों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों से दोनों दुकानों में चुराया गया सोने चांदी के जेवर का पूरा माल बरामद कर लिया है और नगद राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है पकड़े गए चोरों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है

निगम की कचरा गाड़ी पर रील बनाना महंगा पड़ा, यूट्यूबर युवक युवती के खिलाफ थाने में शिकायत

Indore

निगम की कचरा गाड़ी पर रील बनाना महंगा पड़ा, यूट्यूबर युवक युवती के खिलाफ थाने में शिकायत

इंदौर में यूट्यूब के माध्यम से सुर्खियां बटोरने वाले युवक-युवती द्वारा के खिलाफ विजय नगर थाने पर नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिस पर पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है….।

हीरा नगर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Indore

हीरा नगर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

इंदौर में लगातार बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चिन्हित बदमाशों पर कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत डकैती की योजना बनाते हुए 5 बदमाशों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है जिनके पास से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं….।

नाबालिग गुर्जर कन्या के साथ बलात्कार व नृशंस हत्या के विरोध में गुर्जर समाज इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन दिया

Indore

नाबालिग गुर्जर कन्या के साथ बलात्कार व नृशंस हत्या के विरोध में गुर्जर समाज इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन दिया

राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग गुर्जर कन्या के साथ बलात्कार व नृशंस हत्या के विरोध में गुर्जर समाज इंदौर कमिश्नर इंदौर को ज्ञापन दिया और आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाए जाने की मांग की,,,, शनिवार को गुर्जर समाज के सभी समाज बंधुओ ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की व गुर्जर समाज की पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की प्रशासन से मांग की,, गौरतलब है कि हाल ही में भीलवाड़ा जिले में जंगल में बकरी चराने गई बच्ची से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी,, जिससे गुर्जर समाज में आक्रोश है।

↑