देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

इन्दौर क्राईम ब्रांच ने 05 शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की
Indore

इन्दौर क्राईम ब्रांच ने 05 शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की

इन्दौर क्राईम ब्रांच ने अलग–अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 7 दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 05 शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है जब्त दो पहिया वाहनों की…

August 7, 2023 · 1 min read
युवा नेता संजू रघुवंशी ईकोदिया के नेतृत्व में एक विशाल चुनरी यात्रा

MadhyaPradesh

युवा नेता संजू रघुवंशी ईकोदिया के नेतृत्व में एक विशाल चुनरी यात्रा

सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के उभरते हुए युवा नेता संजू रघुवंशी ईकोदिया के नेतृत्व में एक विशाल चुनरी यात्रा सिरोंज से प्रारंभ होकर मां जानकी मंदिर करीला पहुंची! यहां पर मां जानकी को विशाल चुनरी चढ़कर पूजा अर्चना की गई! चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित बच्चे नाचते गाते जा रहे थे! संजू रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे।

राम राज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा महामंडलेश्वर राधेश्याम पांचाल की अगुवाई में

Indore

राम राज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा महामंडलेश्वर राधेश्याम पांचाल की अगुवाई में

संभवत इंदौर से पहली बार अयोध्या के लिए राम राज्य संकल्प धर्म रथ यात्रा निकाली जा है,,महामंडलेश्वर राधेश्याम पांचाल की अगुवाई में मैं निकलने वाली इस यात्रा में शहर के प्रबुद्ध वर्ग के अलावा प्रख्यात विद्वान ज्योतिष और साधू संत भी शामिल होंगे,, महामंडलेश्वर 1008 श्री राधेश्याम पांचाल ने बताया कि 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2023 के बीच निकाली जा रही इस यात्रा में पूर्व रजिस्ट्रेशन जरूरी हो गया और गैर पंजीकृत लोग इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे,,

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से धोखाधड़ी पूर्वक ठगे लाखों रुपए

Indore

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से धोखाधड़ी पूर्वक ठगे लाखों रुपए

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है जहां व्यापारी को गेहूं बेचने के नाम पर व्यापारी से लाखों रुपए ले लिए और समय रहते गेहूं भी नहीं दिए वही रुपए भी नहीं लौटाए जिसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पुलिस ने अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जंहा महेश कुमार शर्मा द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी की उनके द्वारा आशीष चतुर्वेदी आकाश खंडेलवाल और सुनील पटेल नामक बिचौलियों से गेहूं का सौदा किया था जिन्होंने उन्हें वीडियो के माध्यम से गेहूं का माल बताया था जिसके एवज में आरोपियों द्वारा उनसे ₹4 लाख रुपए से अधिक उनके खाते में ट्रांसफर करवा लिए समय रहते बिचौलियों द्वारा उन्हें गेहूं का माल नहीं पहुंचाया गया माल नहीं मिलने पर जब व्यापारी ने अपने रुपए वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगे परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए लोन

Indore

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए लोन

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपए लोन लेने का मामला सामने आया है पूरा मामले में कोर्ट के आदेश के बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में ही स्थित एक निजी बैंक मैनेजर आकाश पाटिल द्वारा कोर्ट में एक केस लगाया था जिसमें आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपए का लोन ले लिया था जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज करने के आदेश दिए जिसके बाद बैंक मैनेजर फरियादी आकाश फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस के मुताबिक आशीष अग्रवाल द्वारा पूर्व से ही बैंक में रखी गई मॉर्टगेज प्रॉपर्टी को उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी बैंक में दोबारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मॉर्टगेज करवा कर करोड़ों रुपए लोन ले लिया जब बैंक मैनेजर को इस बात का पता पड़ा तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी अभी किसी अन्य मामले में जेल में बंद है जिसे प्रोडक्शन वारंट के तहत लाया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी

व्यापारीयो ने सोमवार को बंद रखा कारोबार पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

Indore

व्यापारीयो ने सोमवार को बंद रखा कारोबार पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन

इन्दौर शहर का दिल कहे जाने वाले राजवाड़ा के व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले गुंडों से परेशान होकर सोमवार को वरिष्ठ अधिकारी से मिलने पहुचे थे और व्यापारियों को धमकी देने वालो के खिलाफ कार्यवाही मांग की है दरसअल इन्दौर के राजवाड़ा क्षेत्र में कपड़े का व्यापार करने वाले करीब 600 व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाकर व्यापारियों को धमकी देने वालो से परेशान होकर सोमवार को पुलिस वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुचे जहा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले बदमाश संतोष के खिलाफ गुण्डा गर्दी करने और जान से मारने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है वही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि व्यापारी एशोसिएशन का एक प्रितिनिधि मंडल ने शिकायत की है कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ लोगो ने व्यापारियों को धमकी दी है क्योंकि कपड़े का व्यापार करने वेक व्यापारियों ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगो के खिलाफ निगम में शिकायत की थी जिससे नाराज हो कर राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगो ने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी दी थी वही कुछ महीने पहले भी व्यापारी के साथ दुकान में घुस कर चाकू मारने की घटना हो चुकी थी वही नाराज व्यापारियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए है पुड़े मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने व्यापारियों को आश्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द गुंडों पर कार्यवाही की जाएगी ।

एक कमरे में थे 80 लोग, बड़ी संख्या में मिली धर्मांतरण की सामग्री, मौके पर पुलिस और बजरंग दल

Indore

एक कमरे में थे 80 लोग, बड़ी संख्या में मिली धर्मांतरण की सामग्री, मौके पर पुलिस और बजरंग दल

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि क्रिश्चियन समाज के लोग धर्मांतरण कर रहे हैं जहां पर एक किराए के मकान में लगभग 80 से अधिक लोग भगवान यीशु की प्रतिमा और किताबें लेकर प्रार्थना कर रहे थे जब बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे तो नारेबाजी के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे… बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें यह कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी कि मंगल नगर के किराए के मकान में क्रिश्चियन समाज की बड़ी संख्या में व्यक्ति खट्टे हुए हैं और वह सभी लोगों का धर्मांतरण करा रहे हैं जहां शक के बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान मालिक से सभी जानकारी मांगी है वही मकान को किराए से लिया गया था और 80 से अधिक की संख्या में एक जगह सभी व्यक्ति एकत्र हुए थे मौके पर भगवान यीशु की कई किताबें और कई पोस्टर भी मिले हैं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को एक आवेदन दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच की बात कह रही है…थाना प्रभारी का कहना था कि अभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के आवेदन के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी लेकिन मकान मालिक द्वारा किराए पर मकान दिया गया था जिसकी भी जांच की जा रही है…

युवक-युवती ने धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम शहर काजी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे

Indore

युवक-युवती ने धार्मिक स्थल पर फेंका पेट्रोल बम शहर काजी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने पहुंचे

इंदौर शहर में एक ही रात में मुकेरी पुरा मस्जिद और डीआरपी लाइन के समीप बनी एक दरगाह और एमआईजी क्षेत्र में एक मस्जिद पर शराब की बोतल फेंकने के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम फेंक कर शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की गई थी जिसको लेकर सोमवार को शहर काजी सहित मुस्लिम समाज के कई लोग पुलिस कमिश्नर के पास ज्ञापन देने पहुंचे जहां पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.. इंदौर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने पूरी घटना को निंदनीय बताते हुए पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि सीसीटीवी की फुटेज में जो व्यक्ति पेट्रोल बम फेंके हुए दिखाई दे रहे हैं उसमें कुछ युवतियां भी शामिल है शहर का बढ़ता हुआ नाइट कल्चर का माहौल इसके लिए शायद काफी हद तक जिम्मेदार है वही पुलिस कमिश्नर ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है पुलिस कमिश्नर ने भी इस बात को मुस्लिम समाज के लोगों के सामने रखते हुए कहा कि वीडियो फुटेज में कुछ युवकों के साथ कुछ युवतियां भी शामिल है जो कि शहर की फिजा को बिगाड़ रही है जिसको लेकर जल्द पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करेगी इसी के साथ पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर का कहना है कि जल्द देशभर त्योहारों की शुरुआत हो रही है जिसमें मिलादुन्नबी और राखी, जन्माष्टमी सहित दिवाली तक अब त्योहारों का ही मौका है और यदि ऐसे में सौहार्द्र का वातावरण खराब होता है तो आने वाले समय में पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगी।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

Indore

भंवरकुआं थाना क्षेत्र मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिग पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि आदित्य ने मुझे बताया कि स्कूल के कुछ दोस्तों मुझसे मिलने आ रहे हैं तुम भी साथ चलो इसके बाद पीड़िता भंवरकुआं चौराहे पर आई और आदित्य के साथ स्कूटी पर बैठकर चली गई आदित्य अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जब पीड़िता ने विरोध किया तो युवक आदित्य के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई इसके बाद घबराई पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त मे

Indore

मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त मे

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाश से चोरी किया हुआ मोबाइल की पुलिस ने जप्त किया है दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस को बताया था कि जब वह अपने घर से निकल कर किसी निजी काम के लिए जा रहा था तभी अज्ञात बदमाश द्वारा मोबाइल छीन कर फरार हो गया था इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित की थी और आसपास के लगे 50 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खाना ले थे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी सतीश जोकि ऋषि पैलेस कॉलोनी का रहने वाला है जिसे पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार किया जिसके तलाशी लेने पर आरोपी के पास चोरी किया हुआ मोबाइल भी पुलिस ने जप्त किया है वहीं बदमाश से पूछताछ में बात सामने आई कि वह आपने नशे का शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देता है कि लाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस और भी कई मामलों में पूछताछ करने में जुटी हुई है

↑