देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

स्थापना दिवस एवम सम्मान समारोह महापौर और एमआईसी सदस्य हुए शामिल
Indore

स्थापना दिवस एवम सम्मान समारोह महापौर और एमआईसी सदस्य हुए शामिल

नगर पालिक निगम सफाई कर्मचारी कल्याण संघ इन्दौर (म.प्र.) द्वारा निगम सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव ,श्री…

August 10, 2023 · 1 min read
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत,

Indore

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर किया जायेगा पुरस्कृत,

इंदौर जिले में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी जिले में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Indore

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आदिवासी गौरव दिवस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गांधी भवन पर आए आदिवासी दल का पुष्टाहार व श्रीफल के स्वागत कर अभिनंदन किया गया आदिवासी वीर बलिदान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गयआदिवासी दल के साथ थिरके एक कांग्रेश जन इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा आदिवासी वर्ग देश की मूल आत्मा है देश की धरोहर आदिवासी समाज का देश निर्माण में अभूतपूर्व योगदान है कार्यक्रम में आदिवासी दल ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया उसके l शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ राजू बजरंगी सी प्रदेश महामंत्री महेंद्र रघुवंशी संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह यादव प्रभारी सनी राजपाल प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे

जेल में मुलाकात का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

जेल में मुलाकात का वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर। शहर के आजाद नगर जेल में आरोपी से मुलाकात के दौरान व्यापारी को नशे की गोलियों के लिए धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां युवती के द्वारा अपनी ही भुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसकी बुआ का बेटा लगातार उसे परेशान करता है आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है और बात करने के लिए दबाव बनाता है परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है

मौलाना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वाल्मीकी समाज मे कराया मामला दर्ज….

Indore

मौलाना द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर वाल्मीकी समाज मे कराया मामला दर्ज….

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक धर्म गुरु ने वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसे लेकर वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधि मंडल थाना चंदन नगर पहुंचा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।

नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार साढे पांच सौ से अधिक नशीली टैबलेट हुई बरामद

Indore

नशीली टैबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार साढे पांच सौ से अधिक नशीली टैबलेट हुई बरामद

चंदन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट बरामद की है पकड़े गए आरोपों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उससे पूछना शुरू की है कि यह टैबलेट कहां से लाया था और किस देने जा रहा था मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएसएनल ऑफिस स्कीम नंबर 71 के पास एक युवक नशीला पदार्थ डिलीवरी करने के लिए आने वाला है सूचना के बाद घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से साढ़े पांच सौ से अधिक नशीली टेबलेट पुलिस को मिली पूछताछ मैं आरोपी ने अपना नाम शानू उर्फ शाहनवाज निवासी चंदन नगर होना बताया पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट कहां से लाया था और किसे देने वाला था पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

बिना नक्शे के सड़क पर अवैध निर्माण जारी , भवन अधिकारी पर साठ गांठ का आरोप

Indore

बिना नक्शे के सड़क पर अवैध निर्माण जारी , भवन अधिकारी पर साठ गांठ का आरोप

नगर निगम अफसरो की अफसर शाही के कारण इंदौर शहर में अवैध निर्माण लगातार जारी है अवैध निर्माण को रोकने की जिम्मेदारी जिन नगर निगम के अफसरों की है वही अफसर अवैध निर्माणकर्ता से मिली भगत कर अवैध निर्माण करवा रहे हैं इसके चलते इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त हर्षिका सिंह भी ऐसे अफसर की कारगुजारी पर रोक लगा पाने में असहाय साबित हो रहे हैं टाइम न्यूज़ द्वारा जनहित में ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया जा रहा है जिसमें बिना नक्शा के सड़क की जमीन पर ही अवैध डुप्लेक्स बनाया जा रहे हैं नगर निगम के झोन 13 के अंतर्गत राजेंद्र नगर में 18 ई नम्बर मकान के पास सड़क छूटी हुई हे उक्त सड़क की जमीन पर योगिता व्यवहारे, राजेंद्र नागपाल व सुनील पटवारी द्वारा अवैध रूप से डुप्लेक्स का निर्माण कार्य जारी है आस पास के रहवासियों द्वारा भवन अधिकारी अनूप गोयल को लिखित में शिकायत देने व सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी पिछले 3 माह से अवैध निर्माण लगातार जारी है नगर निगम के जोन 13 के भवन निरीक्षक अतुल सिंह और भवन अधिकारी अनूप गोयल तक इस अवैध निर्माण की शिकायत पहुंचने के बाद भी कोई जांच नहीं हुई जब टाइम न्यूज़ ने इस मामले का खुलासा किया तो निगम अफसरों ने जांच के निर्देश जारी किए है इसके बाद भी भवन अधिकारी इस मामले में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं बताया जाता है कि बिल्डर और भवन अधिकारी के बीच मिलीभगत होने की वजह से भवन अधिकारी मामले को रफा-दफा करने में जुटे हुए हैं

इंदौर के भवरकुआ थाना में पिछले दिनों हुई लूट मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार किए

Indore

इंदौर के भवरकुआ थाना में पिछले दिनों हुई लूट मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार किए

इंदौर के भवरकुआ थाना में पिछले दिनों हुई लूट जिसकी राशि तीन लाख रुपये बताई गई थी लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी लेने के बाद लूट में एक नया मोड़ आने की बात कही है… दरअसल लूट के मामले में पुलिस द्वारा फरियादी के कहने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी कुछ ही घंटों में सीसीटीवी कैमरे की मदद से लूट का पर्दाफाश किया गया घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए 7 लाख 20 हजार रुपये माशूका पुलिस ने जप्त किया है… और लूट के मामले में फरियादी सहित तीन लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया है… भवरकुआँ में दर्ज हुए लूट कें मुक़दमे में पुलिस ने लूट का पर्दाफाश करते हुए खुद का कर्ज चुकाने के लिए लूट की घटना को कारित करना बताया है पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार फरियादी को शेयर मार्केट में हुए घाटे का कर्ज चुकाना था जिसे लेकर लूट की झूठी कहानी रची गई विवेचना के दौरान फरियादी प्रशांत अग्रवाल ओर उसके लडको से पुछताछ में विरोधाभाषी बाते सामने आने लगी तथा घटना के समय प्रशांत अग्रवाल द्वारा बैग को गले में डालकर मोटरसाईकल की टंकी पर रखना बताया जबकि बैग टंकी पर रखा था और उसके द्वारा मोटरसाईकल धीमी गति में थी उस समय घटना हुई घटना के समय फरियादी प्रशांत अग्रवाल के द्वारा घटना का कोई विरोध नही किया गया और बाद में खुद अपनी मोटरसाईकल को गिराता हुआ सीसीटीवी कैमरो में दिखाई दे रहा था जो फरियादी प्रशांत अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना में संदेह प्रतीत हो रहा था जिससे पुलिस टीम को शंका हुई फरियादी प्रशांत अग्रवाल उसके लडके योगेश अग्रवाल उम्र 25 साल ,अमन अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी हाटपिपलिया जिला देवास से जब कडी पुछताछ की गई तो फरियादी प्रशांत अग्रवाल के लडके योगेश अग्रवाल द्वारा बताया गया की शेयर मार्केट में 2 करोड का घाटा हुआ और इन्दौर के जिन व्यवसायी उन्हे रुपये ना देना पडे जिस कारण फरियादी ने सुबह अपने घर पर लूट की कहानी बनाई योजना के मुताबिक प्रशांत अग्रवाल रुपयो से भरा बैग लेकर मोटरसाईकल से अपने घर से निकला और पीछे उनके लड़के योगेश अग्रवाल व अमन अग्रवाल दुसरी मोटरसाईकल पर निकले और नेमावर रोड पालदा इन्दौर पर दोनो लडके योगेश अग्रवाल व अमन अग्रवाल ने योगेश अग्रवाल की मोटरसाईकल से बैग उठा लिया और इन्दौर तरफ भाग गये तथा प्रशांत अग्रवाल ने जिनको रुपये देना थे, उनको फोन लगाकर बोला की मेरे साथ लूट की घटना हो गई है, और दोनो लडके वापस अपने घर चले गये और रुपये घर रखकर वापस अपनी कार से इन्दौर आ गये और पुरी घटना सीसीटीवी कैमरे लगे स्थान पर कराई जिससे पुलिस सीटीटीव्ही कैमरा देखे तो घटना सही लगे तीनो के व्दारा षडयंत्र के तहत घटना कारित करने के लिए तीनो को गिरफ्तार किया गया प्रशांत अग्रवाल ने लूट में 3 लाख रुपये की उल्लेख किया जबकि वह अपने साथ 7 लाख 20 हजार रुपयेले गया था लेकिन घटना में 7 लाख 20 हजार व मोटरसाईकल सहित कुल 8 लाख रुपये मश्रूका पुलिस ने जप्त किया।

लाडली बहना सेना का मार्च पास्ट इंदौर झोन-2 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया

Indore

लाडली बहना सेना का मार्च पास्ट इंदौर झोन-2 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया

लाडली बहनाओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ओर प्रशासन की नई सरहानीय पहल के तहत क्षेत्र में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्वों ओर नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए लाडली बहना सेना का मार्च पास्ट इंदौर झोन-2 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया थाना परदेशीपुरा में इसी ततत्म्य में लाडली बहना सेना ने इलाके में मार्चपास्ट किया… लाडली बहना सेना में शामिल बहनों ने थाना परदेशीपुरा थाना से मार्च से शुरवात की ओर हाथों में नशे के खिलाफ तख्तियां लेकर अपनी आवाज़ को बुलंद करते हुए नशे के दुष्परिणामो के बारे में आमजन को अवगत कराया…थाना परिसर से निकाले गए मार्च को लेकर इलाके के एसीपी ने कहा कि समाजिक बुराइओं को खत्म समाज में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना साथ ही समाज में होने वाले महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार के खिलाफ भी लोगों में जागृति पैदा करना इसका मुख्य उद्देश्य है… पुलिस और समाज मिलकर समाज में शांति व्यवस्था कायम करे इस मार्च के माध्यम से इसकी भी एक कामयाब कोशिश बहनों के मार्चपास्ट के जरिए की गई है…

↑