देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: August 2023

मोती तबेला में रहने वाले व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान
Indore

मोती तबेला में रहने वाले व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान

खुदकुशी सामाजिक और कानूनी दोनों ही तरीकों से गलत करार दी गई है लेकिन इसके बावजूद खुदकुशी करने वाले शायद ऐसा मानते हैं कि अपनी परेशानियों से निजात पाने के लिए खुदकुशी कर लेना…

August 11, 2023 · 1 min read
परदेशीपुरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया

Indore

परदेशीपुरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया

इन्दौर की परदेशीपुरा पुलिस मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए लुटे गए 17 मोबायल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया करता था दरसअल इन्दौर शहर में लगातार मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना सामने आ रही थी जिसको देखते हुए इन्दौर पुलिस लूटेरों को पकड़ने में काफी हद तक सफल भी हो रही है वही इन्दौर की परदेशी पूरा पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल लूट करने वाले आरोपी मनोज उर्फ मन्नू को पकड़ने में सफलता हासिल की है परदेशी पूरा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना देने वेक आरोपीयो को पकड़ने के लिए पहले तो आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले उसके बाद सीसीटीवी फुटेज से मनोज उर्फ मन्नू के चेहरे से मिलान किया गया वही आरोपी मनोज को थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने मोबाइल लूट की घटना करना कुबूल किया पकडा गया आरोपी ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरा एक साथी विशाल के साथ मिलकर कई मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था बहरहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लुटे गए 17 मोबाइल जब्त कर आरोपी विशाल की तलाश शुरू कर दी है बहरहाल पुलिस मोबाइल लूट और चेन स्नेचिंग की घटना पर अंकुश लगाने की कोशिश जरूर कर रही है

सफाई कर्मचारी पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Indore

सफाई कर्मचारी पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों विशेष धर्म के व्यक्ति द्वारा सफाई कर्मचारियों को लेकर टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर तमाम संगठनों द्वारा थाने पर आपत्ति लेकर प्रखंड दर्ज कराया गया पूरा मामले में पुलिस ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया है….।

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला ट्रायल लेने के बहाने मोटरसाइकिल लेकर फरार

Indore

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला ट्रायल लेने के बहाने मोटरसाइकिल लेकर फरार

इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जहां युवक द्वारा अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड किया था लेकिन आरोपी द्वारा फरियादी युवक से मोटरसाइकिल का ट्रायल लेने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया और अपनी एक्टिवा वहांन छोड़कर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है यहां मोती तबेला के रहने वाले सैयद ओवैस नामक युवक द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था विज्ञापन देखकर एक अज्ञात आरोपी द्वारा उससे संपर्क किया गया जब आरोपी द्वारा कहा कि जो मोटरसाइकिल वह बेचना चाहते हैं उसका ट्रायल लेना चाहता है आरोपी ट्रायल लेने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल लेकर चला गया जो वापस नहीं लौटा और खुद की एक्टिवा वाहन वहीं पर छोड़ गया काफी समय तक इंतजार करने के बाद वह नहीं आया इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

शुजालपुर में निकली विशाल गंगाजल शोभायात्रा गंगाजल से किया जटाशंकर महादेव का अभिषेक

MadhyaPradesh

शुजालपुर में निकली विशाल गंगाजल शोभायात्रा गंगाजल से किया जटाशंकर महादेव का अभिषेक

आज शुजालपुर में श्रीमनोहर मानव सेवा समिति द्वारा एक विशाल गंगाजल शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकली गई।

गंजबासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना जैन द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

MadhyaPradesh

गंजबासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना जैन द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

विकास पर्व के दौरान हुआ करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजना विकास पर्व के अवसर पर गंजबासौदा ग्यारसपुर की विधायक श्रीमती लीना जैन ने ग्राम देरखी, सोठिया,आटासेमर, अनबई, पिपरिया जमीदार,त्योंदा, सिरनोटा,भिदवासन, ग्रामों में 1 करोड़ 57 लाख रुपए के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

सुने घर मे चोरी करने वाला आरोपी पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त मे

Indore

सुने घर मे चोरी करने वाला आरोपी पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त मे

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में सूने मकान को बदमाश ने निशाना बनाया था और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गया था फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दरअसल पूरा मामला इंदौर के राव जी बाजार थाना क्षेत्र का है जहां वाहिद अली पिता अहमद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश द्वारा छत की ओर से आया और अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नदी रुपए लेकर फरार हो गया है वहीं फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज का कल आने के बाद शाहरुख उसैन टाट पट्टी बाखल का रहने वाला है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात और नकदी रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं वही पुलिस सब पकड़े गए आरोपी से और भी कई मामलों में पूछताछ करने में जुटी है

बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपि पत्नी को गिरफ्तार किया

Indore

बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपि पत्नी को गिरफ्तार किया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी इस पूरे ही मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूरे ही मामले मे पुलिस ने हत्या की घटना अंजाम देने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही महिला मित्र के प्रेमी को पुलिस जल्दी गिरफ्तार करेगी 14 जुलाई को अरविंदो हॉस्पिटल से बाणगंगा पुलिस को यहां सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति किट्टू उर्फ कनीराम को उसके परिजन मृत अवस्था में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे हैं अतः जैसे ही पूरे मामले की जानकारी अरविंदो अस्पताल पहुंची और पूरे ही मामले में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को तकरीबन एक महीने बाद मिली जिसमें मृतक को सिर पर गंभीर चोट के बाद उसकी मौत होने की बात पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा कही गई इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और प्रारंभिक जांच पड़ताल में मृतक की पत्नी मनीषा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया प्रारंभिक तौर पर तो पत्नी के द्वारा किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन जब उससे सख्ती से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया उसने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति किट्टू उर्फ कनिराम के द्वारा उसे आपत्तिजनक हालत में उसके प्रेमी बबलू के साथ देख लिया था उसके बाद ही पति के द्वारा लगातार परेशान किया जाता था और हर बात पर पति विवाद करता था , लेकिन पति के द्वारा समझाने के बाद कुछ दिनों तक तो पत्नी मनीषा दूर रही, लेकिन एक दिन जब घर पर अपने प्रेमी बबलू के साथ मौजूद थी उसी दौरान उसका पति कनीराम घर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया इसके बाद पत्नी मनीषा और उसके प्रेमी बबलू ने कनीराम के सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन इसी दौरान घर पर 11 वर्षीय मृतका की बेटी आ गई जब उसने पिता को इस हालत में देखा तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को करने की बात कही लेकिन इसी दौरान मनीषा ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को यह कहते हुए डराया धमकाया कि यदि तुम पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देगी , तो मैं जेल चले जाऊंगी और तुम्हारी देख कौन करेगा, इस बात से 11 वर्षीय बच्ची डर गई और उसने इस घटनाक्रम की जानकारी किसी को नहीं दी तो वहीं यह भी बताया जा रहा है कि हत्याकांड को पत्नी और प्रेमी बबलू ने अंजाम दिया है वही हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाला कनीराम का ऑटो चलाता था इसी दौरान वह जब घर आया तो कनीराम की पत्नी मनीषा से भी बातचीत होने लगी और इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उसके बाद जब कनीराम घर के बाहर जाता तो बबलू कनीराम के घर आकर कुछ वक्त कनीराम की पत्नी मनीषा के साथ बिताता था फिलहाल पूरे ही घटनाक्रम में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया तो वही हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी को भी पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार करेगी

नाबालिग से दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाने वाले को 20 वर्ष की सजा

Indore

नाबालिग से दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाने वाले को 20 वर्ष की सजा

इंदौर की स्पेशल कोर्ट ने पहली बार लव जेहाद और धर्म परिवर्तन की धमकी देकर रेप कर निकाह करने वाले मुस्लिम आरोपी को 20 साल की सजा के साथ ही अर्थदंड की सजा से दंडित किया है वहीं पूरे ही मामले में तकरीबन विभिन्न तरह के गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने इस तरह से आरोपी को सख्त सजा से दंडित किया है।

ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना दोनों पक्षों को थाने लाया गया

Indore

ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना दोनों पक्षों को थाने लाया गया

-मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होना है उसके पहले विभिन्न तरह से शहर की फिजा को खराब करने का कुछ लोगों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में ईसाई समाज के द्वारा एक चर्च में ग्रामीण हिंदुओं के धर्म परिवर्तन की सूचना जब रहवासियों के द्वारा बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन को दी गई तो पूरा ही मामले में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई के लिए थाने ले आई।

↑