Indore
पटवारी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का धरना प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी
इंदौर में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में हजारों की संख्या में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हजारों की तादाद में छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर छात्रों का कहना था कि पटवारी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कई बार शासन प्रशासन को चेताया लेकिन शासन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया घेराव के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लगा और कई घंटों तक परीक्षार्थियों द्वारा पूरे मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की गई वही मामले को लेकर विद्यार्थियों ने सीबीआई जांच करने की मांग भी की दरअसल छात्रों द्वारा यह ज्ञापन और धरना प्रदर्शन पटवारी ग्रुप दो वह सब ग्रुप 4 एक्जाम के जो टॉप टेन लिस्ट बनाई परीक्षार्थियों का कहना था कि जिस प्रकार परीक्षा में टॉप टेन में से 7 छात्र ग्वालियर के एन आर आई कॉलेज से वही 9000 अभ्यर्थियों में से अधिकतर चयनित अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के कॉलेज के थे।
Abhishek Raghuvanshi July 13, 2023