MadhyaPradesh
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भाजपा में जलवा: केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति का बनाया संयोजक.!!
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संभाला दायित्व केंद्र व प्रदेश की राजनीति प्रभावशाली व्यक्तित्व, केंद्र सरकार में कृषि व किसान कल्याण विभाग के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक बनाया है l नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पोरसा विकासखंड के तहत आने वाले ग्राम ओरेठी में हुआ था l उनके पिता मुंशी सिंह तोमर संपन्न किसान थे l वर्ष 1980 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष, 1983 में पार्षद, 1986 से 1990 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे।





