देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: July 2023

19 जुलाई से तीन दिवसीय होने वाले जी-20 समूह की बैठक जिनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ने जानकारी दी
Indore

19 जुलाई से तीन दिवसीय होने वाले जी-20 समूह की बैठक जिनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ने जानकारी दी

भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी-20 समूह की बैठक बुधवार से इंदौर में 3 दिनों तक आयोजित होगी जिसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही है। जी20 बैठक में सम्मिलित होने वाले…

July 18, 2023 · 1 min read
राज्यमंत्री तुलसी सिलावट के शासकीय आवास में घुसकर चोरो ने चंदन के पेड़ काट की चोरी

Indore

राज्यमंत्री तुलसी सिलावट के शासकीय आवास में घुसकर चोरो ने चंदन के पेड़ काट की चोरी

चंदन चोरों ने इंदौर के रेसिडेंसी इलाके में चंदन चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए राज्यमंत्री तुलसी सिलावट के शासकीय आवास में घुसकर चंदन के पेड़ काट दिए मंत्री के बंगले में घुसे चोरों ने पास ही बने एक ओर शासकीय अधिकारी के बंगले में भी चंदन के पेड़ चुराने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों के जागने पर चोर मौके से फरार हो गए पेड़ चोरी के मामले में संयोगितागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है… संयोगिता गन थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार घटना बीती रात की है जहां मंत्री तुलसी सिलावट के खाली पड़े आवास में चंदन चोर घुसे थे चोरों के घुसने पर हुई हलचल की आवाज पड़ोसियों को लगी तभी तुरंत थाने फोन कर दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और चंदन चोर मौके से फरार हो गए पुलिस के पहुंचने के पहले चोरों ने कुछ पेड़ों को काट दिया था और पास ही बने अधिकारी के बंगले के पेड़ों पर निशान लगाए थे थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि कुछ महीनों पहले इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ा गया था और हाल ही में हुई घटना के सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसके आधार पर अब चोरों की तलाश की जा रही है उम्मीद की जा सकती है कि जल्द से जल्द ही मंत्री के घर पेड़ काटने वाले चंदन चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे…

देर रात हुई 2 इंच बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी गौड़ाऊंन की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत

Indore

देर रात हुई 2 इंच बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी गौड़ाऊंन की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत

इंदौर में देर रात हुई 2 इंच बारिश ने निगम की पोल खोल कर रख दी है जहा लगातार इंदौर ननगर निगम जर्जर भवनों पर कार्यवाही कर है है ऐसे में दो जगह बड़े हादसे हो जाना कही ना कही निगम की लापरवाही साबित हो रही है वही पहला हादसा मल्हार गंज थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े स्कूल की दीवार गिरने से हो गया गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई वही दूसरी घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुई जहा एक गौड़ाऊंन की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और मजदूर घायल हो गया जिसका सीसीटीवी भी सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है दरसअल पूरी घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका क्षेत्र की है जहाँ सोमवार शाम कुछ मजदूर एक ट्रक में से सामान उतारने के काम कर रहे थे तभी गौडाउन के जर्जर दीवार दो मजदूरो पर जा गिरी जिससे एक मजदूर अर्जुन परमार की मौके पर ही मौत हो गई वही घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है वही मजदूर पर दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है

पूर्व आईएएस रेनू पंत के बंगले में हुई चोरी के मामले मे पुलिस कमिश्नर ने बदमाशो पर 10000 का इनाम घोषित किया

Indore

पूर्व आईएएस रेनू पंत के बंगले में हुई चोरी के मामले मे पुलिस कमिश्नर ने बदमाशो पर 10000 का इनाम घोषित किया

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में पूर्व आईएएस रेनू पंत के बंगले में हुई चोरी की बड़ी वारदात में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई है बदमाशों को पकड़ने के लिए वही पलिस कमिश्नर ने ₹10000 का इनाम भी बदमाशों पर घोषित किया है हथियारबंद चार बदमाशों ने यह वारदात पूर्व आईएएस और इंदौर की पूर्व अपर कलेक्टर रह चुकी रेणु पंत के बंगले में पीछे के रास्ते बदमाशों ने घुसकर पहले सभी परिवार के लोगों को बाहर से गेट बंद कर कमरे में ही बंधक बना डाला और फिर अलमारी में तोड़फोड़ करते हुए लाखों रुपए के जेवरात और हजारों रुपए नकदी या बदमाश लेकर भाग निकले घटना को पुलिस ने एक चुनौती माना है और बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं घटना करने वाले बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर ने ₹10000 का इनाम भी घोषित किया है

अकाउंटेंट के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

Indore

अकाउंटेंट के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया

दाल मिल व्यापारी के अकाउंटेंट के साथ हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए एक मुख्य आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है जहां अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर ₹2 लाख 10 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए थे पकड़े गए बदमाशों पर सागर में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है जहां से फरार चल रहे आरोपी इंदौर में किराए से रह कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे पकड़े गए गिरोह के एक सदस्य पूर्व में जेल में बंद है वहीं एक अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी

Indore

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ अधिकारी बनकर की धोखाधड़ी

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है यहां आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बताकर अपनी बहन के लिए राखियां बुक की और हजारों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है यहां इंद्रपुरी स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली युवती अनुप्रिया शुक्ला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह इंस्टाग्राम पर एक पेज चलाती है जिस पर वह राखी और हैंडबैग बेचती है वही युवती से ऑनलाइन अज्ञात आरोपी द्वारा खुद को सीआईएसएफ अधिकारी बताकर राखियां बुक की जब युवती द्वारा तथाकथित सीआईएसएफ अधिकारी को बिल बताया गया तो उसने बिल पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड मांगा जब युवती द्वारा पूरी जानकारी दे दी गई उसके बाद उसके अकाउंट से तथाकथित सीआईएसएफ अधिकारी द्वारा छप्पन हजार रुपये निकाल लिए पूरे मामले में युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है

शराब पीने के दौरान हुआ दो पड़ोसियों का विवाद थाने पर रिपोर्ट लिखाई तो चाकू मारकर किया घायल

Indore

शराब पीने के दौरान हुआ दो पड़ोसियों का विवाद थाने पर रिपोर्ट लिखाई तो चाकू मारकर किया घायल

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों का शराब पीने के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा था कि युवक ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी आरोपी ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के नूरी नगर का है यहां के रहने वाले मनोज पाल और उसका पड़ोसी टीपू पठान दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे उसी दौरान दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा था कि दोनों के बीच मारपीट हुई थी जिसकी शिकायत मनोज पाल द्वारा थाने पर दर्ज करा दी गई थी रिपोर्ट लिखने पर आरोपी टीपू पठान द्वारा मनोज से फिर से विवाद किया गया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 307 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

दंपत्ति के साथ लूट की कोशिश फरियादी पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे

Indore

दंपत्ति के साथ लूट की कोशिश फरियादी पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे

इंदौर शहर में आए दिन राहगीरों के साथ चैन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां दंपत्ति के साथ चाणक्यपुरी ब्रिज पर स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, अन्नपूर्णा थाना पुलिस के द्वारा कठोरतम कार्रवाई नहीं होने के कारण दंपत्ति पहुंचे पुलिस जनसुनवाई पलासिया।

सदर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ की छेड़छाड़

Indore

सदर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ की छेड़छाड़

इंदौर में लगातार छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र में सामने आया जहां नाबालिक ने नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिक को नीरुद्ध कर लिया गया है मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां जूना रिसाला में एक 15 वर्षीय नाबालिग अपने मामा के यहां आई हुई थी जहां घर के छोटे बच्चों को वह किराने की दुकान पर कुछ सामान दिलाने लेकर जा रही थी उसी दौरान नाबालिक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया यह बात नाबालिक ने अपने परिजनों को बताई इसके बाद परिजन में थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया पूरे मामले में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है जिसे पुलिस ने निरुद्ध कर उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

TimeNewsMadhyaPradesh

MadhyaPradesh

लाड़ली बहना योजना : जिन महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे, अब पोस्ट ऑफिस में खुलेगा उनका खाता, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 25 तारीख से एक बार फिर लाड़लियों को योजना में शामिल करने की घोषणा के बाद बैंकों में महिलाओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगने लगी हैं।

↑