देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: June 2023

अमेरिकन सिटीजन से ठगी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच गिरफ्त में
Indore

अमेरिकन सिटीजन से ठगी करने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच गिरफ्त में

अमेरिकन सिटीजन से कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी करने वाला एक और आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए हैं आरोपी अमेरिका से डॉलर को हवाले के माध्यम से भारत में भेजते थे……

June 28, 2023 · 1 min read
एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Indore

एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर में लगातार आत्म हत्या के सिलसिले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर का है यहां के रहने वाले रामलखन योगी नामक युवक ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस के मुताबिक मृतक युवक मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदी था घटना के वक्त उसकी पत्नी और उसकी बेटी बाहर गई हुई थी उसी दौरान उसने यह कदम उठाया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयो को करीब 27 ग्राम ब्राउन के साथ गिरफ्तार किया

Indore

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपीयो को करीब 27 ग्राम ब्राउन के साथ गिरफ्तार किया

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए दो थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपीयो को करीब 27 ग्राम ब्राउन के साथ गिरफ्तार किया है पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत लाखो रुपय बताई जा रही है दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते आ रही है वही क्राइम ब्रांच ने सदर बाजार और खजराना थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया है इसी के साथ दूसरी कार्यवाही सदर बाजार थाना क्षेत्र से सोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है पकड़े गए दोनों आरोपीयो से पुलिस ने लाखों रुपए की 27 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है वही पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपीयो से पूछताछ कर रही है

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का 10वां स्थापना दिवस आम महोत्सव का किया आयोजन

MadhyaPradesh

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का 10वां स्थापना दिवस आम महोत्सव का किया आयोजन

शुजालपुर में इंटरनेशनल फेडरेशन महिला ईकाई ने के दसवे स्थापना वर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जिले में पहली बार एक 'आम महोत्सव' का आयोजन किया गया।

हेड कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस संचालक से कमीशन आम आदमी पार्टी ने की दोषियों पर कारवाही की मांग

Indore

हेड कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस संचालक से कमीशन आम आदमी पार्टी ने की दोषियों पर कारवाही की मांग

एम वाय अस्पताल स्थित पुलिस चौकी पर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को राजस्थान ले जाने के लिए पुलिस हेड कांस्टेबल ने एंबुलेंस संचालक से 500 रुपए कमीशन लेने का मामला सामने आया था,, इस मामले में आप पार्टी ने विरोध जताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है,,, इस मामले में पीड़ित .एंबुलेंस संचालक ने अमन प्रजापत ने बताया की मेरा ड्राइवर गंगापुर राजस्थान निवासी दीपक कहार का शव लेने पहुंचा तो हेड कांस्टेबल दिनेश यादव ने एक हजार रुपए कमीशन की मांग की तथा कहा की जो पोस्टमार्टम करवाने आता हे उसे कमीशन देना ही पड़ता हे .आप केप्रदेश प्रवक्ता संजीव वैद्य ने बताया की यह घटना बहुत अमानवीय और असंवेदनशील हे तथा राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह हे , दोषी पुलिस कांस्टेबल एवम सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त की मांग की है,, वहीआप महापौर प्रत्याशी कमल गुप्ता ने कहा की इंदौर जिलाधीश ने बाहर जाने वाली एंबुलेंस का किराया तय करना चाहिए एवम पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी इसकी निगरानी कर यह सुनिश्चित की जान चाहिए,,

एक्सीडेंट में हुई दो युवकों की मौत मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

एक्सीडेंट में हुई दो युवकों की मौत मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र एक्सीडेंट में हुई दो युवकों की मौत मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है मोटरसाइकिल चालक द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाई गई थी जिसमें दोनों बुलेट सवारों का संतुलन बिगड़ा था और डिवाइडर में जा घुसे थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के नर्मदा चौराहे का है जहां 11 जून को राकेश और सुमित नामक युवक पीथमपुर से इंदौर की ओर आ रहे थे उसी दौरान नर्मदा चौराहे पर उनकी बुलेट मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर में जा घुसी थी जिसमें राकेश और सुमित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया था वही जांच के बाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी लापरवाही के चलते दोनों युवकों की मौत हुई थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की और भी जांच कर रही है

बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्त की जीप चलाने के लिए ली और अन्य को बेच दी

Indore

बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्त की जीप चलाने के लिए ली और अन्य को बेच दी

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त की महिंद्रा जीप चलाने के लिए ली लेकिन उसने अन्य व्यक्ति को महिंद्रा जीप बेच दी जब फरियादी ने अपनी महिंद्रा जीप वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भवरासला का है यहां के रहने वाले एक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसने अपने दोस्त सुरेश उर्फ सूरज को अपनी महिंद्रा जीप चलाने के लिए दी थी लेकिन उसके द्वारा उसकी महिंद्रा जीप अन्य किसी व्यक्ति को बेच दी इस बात की जानकारी फरियादी को लगी तो उसने अपनी महिंद्रा जीप वापस मांगी लेकिन वह आनाकानी करने लगा जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है पुलिस ने अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

तुला दान के लिए जा रहे मामा भांजे हुए सड़क हादसे का शिकार दुर्घटना में मामा भांजे की मौत

Indore

तुला दान के लिए जा रहे मामा भांजे हुए सड़क हादसे का शिकार दुर्घटना में मामा भांजे की मौत

शहर के खजराना थाना क्षेत्र में मामा भांजे की मंदिर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई मामा भांजे अपने परिवार के एक सदस्य के तुला दान के लिए खजराना गणेश मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन जल्दबाजी में मंदिर से पहले एक कंटेनर से टकरा गए और दोनों की ही सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है वही कंटेनर को पुलिस द्वारा जब तक किया गया है खजराना थाना जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक मामा ईश्वर परमार, उनका भांजा हर्ष चौहान उम्र 12 वर्ष अपने परिवार के एक सदस्य के तुलादान समारोह में शामिल होने खजराना मंदिर जा रहे थे वही खजराना मंदिर जाने से पहले तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने दोनों को ही टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई मौत के बाद राहगीरों द्वारा तुरंत कंटेनर संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है वही पुलिस द्वारा कंटेनर को हिरासत में लिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ का मामला दर्ज किया है

लोहा व्यापारी से पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

लोहा व्यापारी से पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में पिछले दिनों लोहा व्यापारी से पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले फरार चल रहे नाबालिग सहित चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपियों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी अपने पिता का कर्ज चुकता करने के लिए एक बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी और फिर लोहा व्यापारी के साथ लूट का प्रयास पिस्टल दिखाकर किया था या घटना कुछ दिनों पहले इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आई थी लेकिन बदमाश लूट के राशि नहीं ले जा सके थे तब से पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी पुलिस ने आज चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक नाबालिग आरोपी भी है

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर हाईकोर्ट कमेटी ने भूमाफियाओं को चेताया; पूरी कंपनी के डायरेक्टरों पर एफआईआर करा देंगे, सेटलमेंट की जिम्मेदारी पूरी कंपनी की

फिनिक्स, कालिंदी गोल्ड और सेटेलाइट कॉलोनियों के 255 पीड़ितों के मामले के निराकरण के लिए बनी हाईकोर्ट रिटायर जज की कमेटी ने मंगलवार को भूमाफिया को सख्त रूप दिखा दिया।

↑