देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: May 2023

बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ एक्सीडेंट में चार की मौत , क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया
Indore

बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुआ एक्सीडेंट में चार की मौत , क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में कल ट्रेन द्वारा से जीव और लापरवाही पूर्वक चला कर दो बाइक सवार परिवारों को चपेट में ले लिया था जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की…

May 3, 2023 · 1 min read
इंदौर में रितेश जाधव हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Indore

इंदौर में रितेश जाधव हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

-इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गाड़ी टकराने की बात को लेकर रितेश जाधव नामक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था इस पूरे मामले में पुलिस ने पूर्व में तो एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो वही दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है और पूरे ही मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की

Indore

एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है जहा एरोड्रम पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए चोरों में एक नाबालिग भी शामिल है पकड़े गए चोर शादी समारोह का सीजन होने की वजह से एक घर से दूल्हे की शेरवानी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर शेरवानी पहन कर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे ताकि पुलिस चेकिंग में चोर बहाना बना सके कि हम शादी में से आ रहे है दरसअल पिछले सप्ताह एरोड्रम थाना क्षेत्र में लगातार तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी जिसको देखते हुए डीसीपी झोंन 1 आदित्य मिश्रा ने एक स्पेशल टीम गठित की थी जहा पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला था कि एक ही समय मे तीन घरों में चोरी की घटना हुई थी और चोरी की घटना को एक ही गैंग द्वारा अंजाम दिया गया है वही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि ड्रग्स खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपीयो ने बताया कि पहले एक घर मे चोरी करते थे वह से कपड़े , पैसा , ज्वेलरी चुरा कर दूसरे घर मे जाकर पहले तो कपड़े बदलते थे क्योंकि अभी शादी ब्याह की सीजन चल रहा है इस लिए दूल्हे की शेरवानी जरूर चोरी करते थे ताकि चोरी करने के बाद दूल्हे की शेरवानी पहनकर चोरी करने निकलते थे तो कोई पहचान नही पाता था ऐसा लगता था कि चोर चोरी करके नही आ रहे शादी समारोह में से आने जैसे लगते थे उसके बेस्ड दूसरे घरों में शेरवानी पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे वही पुलिस ने आकाश परिहार , संजय के साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है जिनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते मौसम में आया परिवर्तन

Indore

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते मौसम में आया परिवर्तन

इन दिनों मौसम में नित नए परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं कभी धूप कभी छांव तो कभी बारिश का माहौल एवं वातावरण देखने को मिल रहा है मौसम वैज्ञानिक एचएल खपड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न किस्म की मौसम प्रणालियां विकसित होने के चलते एवं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने के कारण इन दिनों कहीं पर बूंदाबांदी कहीं पर गरज बरस के साथ बारिश तो ही कई पर ओले भी पढ़ रहे हैं पश्चिमी विक्षेपण के कारण पिछले सप्ताह जो तापमान 40 और 41 डिग्री के करीब था वह वह अब गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया वहीं नीचे में तापमान 20 से 21 था जो गिरकर 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया 5 और 6 मई तक माहौल ऐसा ही बने रहेगा 5 और 6 मई के बाद माहौल परिवर्तन आएगा और मौसम साफ होगा

शुजालपुर में गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास घटना से नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंद.

MadhyaPradesh

शुजालपुर में गल्ला व्यापारी से लूट का प्रयास घटना से नाराज व्यापारियों ने किया बाजार बंद.

शुजालपुर में एक बार फिर से एक गल्ला व्यापारी के साथ लूट की कोशिश हुई है। दिन दहाड़े व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक कर लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

TimeNewsIndore

Indore

अपात्र यूनानी चिकित्सक द्वारा प्रसूति के दौरान नवजात के आंख की रोशनी जाने के मामले में महिला चिकित्सक और संचालक के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज..

अपात्र यूनानी चिकित्सक द्वारा प्रसूति के दौरान शिशु को खींचकर निकालने, चोट और इंफेक्शन से नवजात के आंख की रोशनी जाने के मामले में महिला चिकित्सक फरहनाज़ ओर सेवालाय हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज..

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी की तलाश जारी।

Indore

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी की तलाश जारी।

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां महिला के नंदोई द्वारा ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।

बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद , विवाद के बाद हुई हत्या

Indore

बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद , विवाद के बाद हुई हत्या

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित मोरोद गांव में बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद के दौरान दूल्हे के भाई ने दूल्हे के ही दोस्त को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया जिस समय बरात निकल रही थी उस समय दूल्हे के परिजन दूल्हे के मामा का डांस देखने के लिए उत्साहित थे दूल्हे के दोस्तों में भी काफी उत्साह था दूल्हे के दोस्तों को कई बार दूल्हे के परिजनों ने समझाया लेकिन बावजूद इसके डांस करने में पीछे नहीं हट रहे थे जिसके बाद दूल्हे के भाई ने चाकू मार दिया और युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई दरअसल इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित मुराद गांव में बारात निकलने के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने जमकर डांस किया इसी दौरान परिवार के लोग भी बरात में डांस कर रहे थे जिसमें दूल्हे के मामा का डांस देखने के लिए परिवार काफी उत्साहित था इसी बीच दूल्हे के दोस्तों का उत्साह भी कुछ कम नजर नहीं आया मामा के डांस में खलल डालने के बाद दूल्हे के भाई ने पहले तो सनी अहिरवार की जमकर पिटाई कर दी दूल्हे के दोस्तों का विवाद बढ़ता गया इसी बीच दूल्हे के भाई पप्पू ने चाकू निकालकर सनी अहिरवार को मार दिया जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई तेजाजी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पप्पू को अभिरक्षा में ले लिया है और पूरे मामले की बारीकी से पुलिस जांच में जुटी हुई है

इंदौर में बड़ा हादसा,4 की मौत एक घायल,क्रेन को ओवरटेक कर रही बस ने बाइक को चपेट में लिया

Indore

इंदौर में बड़ा हादसा,4 की मौत एक घायल,क्रेन को ओवरटेक कर रही बस ने बाइक को चपेट में लिया

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है यहां तेज रफ्तार ट्रेन में बाइक पर जा रहे एक परिवार को चपेट में ले लिया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां बाणगंगा ब्रिज के पास आज एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक तेज रफ्तार क्रेन बाइक पर जा रहे दो परिवारों को चपेट में ले लिया जिसमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और एक महिला बुरी तरह घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है थाना प्रभारी के मुताबिकदो बाइकों पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग बाणगंगा ब्रिज उतर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने दोनो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया जिसमे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई वही एक महिला घायल है वही शवो को पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं घायल को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल मौके पर ट्रेन के नीचे फंसी दोनों बाइकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है

खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई दबिश देकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए

Indore

खाद्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई दबिश देकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किए

खाद विभाग द्वारा इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दबिश देकर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद की है आरोपी द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर का क्रय विक्रय किया जा रहा था खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

↑