देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: May 2023

एमआईजी पुलिस ने पिस्टल सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया
Indore

एमआईजी पुलिस ने पिस्टल सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया

एमआईजी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है जो कार में लेकर घूम रहे थे पकड़े गए…

May 11, 2023 · 1 min read
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र मे दूसरे वर्ग के युवाओं द्वारा बारात पर किया पथराव पुलिस ने किया मामला दर्ज

Indore

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र मे दूसरे वर्ग के युवाओं द्वारा बारात पर किया पथराव पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र क्षेत्र हनुमान मंदिर के पास से चंदन नगर निवासी किशोर गोयल के परिवार से बरात निकल रही थी और हनुमान मंदिर के समीप जब बारात पहुंची तो बारातियों ने भगवा रंग पर गाना बैंड पर लगवा दिया इसके बाद दूसरे वर्ग के कुछ युवाओं ने बरात पर पत्थर फेंक दिए अचानक आए पत्थर पर हड़कंप मच गया जिसमें 3 युवक को पत्थर लगे धीरज मालवीय के सिर पर पत्थर आकर लगा और खून निकलने लगा जैसे तैसे बरात को अपना तफरी के बीच वहां से निकाला जिसकी सूचना बजरंग दल को मिली तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर चंदननगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं फरियादी ने थाने पर लिखित आवेदन दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है

युवती ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

Indore

युवती ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

इन्दौर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है इसी कड़ी में इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवती ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल केबिन देने वाले कैफे के खिलाफ शिकायत दर्ज

Indore

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल केबिन देने वाले कैफे के खिलाफ शिकायत दर्ज

इंदौर में लगातार कुछ लोगों के द्वारा अश्लीलता फैलाई जा रही है तो वहीं विभिन्न हिंदूवादी संगठन लगातार अश्लीलता फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं इसी कड़ी में पिछले दिनों इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक वीडियो संबंधित रेस्टोरेंट का वायरल हुआ था जिसमें कपल सीटिंग के नाम पर अलग-अलग तरह की व्यवस्था की जाती थी जब पूरे ही मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की और पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बता देते सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था जिसमें एक युवती युवक को किस देने के लिए प्राइवेट जगह तलाश रही थी तो वही वीडियो के आखिरी में युवती को युवक इंदौर के छत्रीपुरा स्थित रेस्टोरेंट में ले जाती है जहां पर कपल सिटिंग के 99 रुपए लिए जा रहे थे और वहां बैठकर सब कुछ किया जा सकता था और इसे सोशल मीडिया पर काफी अश्लील तरह से पेश किया गया था इस पूरे मामले में जब हिंदूवादी संगठनों को जानकारी लगी तो उन्होंने पूरे मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की मामले में पुलिस ने दीपेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है वहीं कपल सिटिंग के नाम पर यहां पर युवकों और युवतियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही थी और उसका चार्ज मात्र 99 लिया जा रहा था इस दौरान युवक युवती रेस्टोरेंट में बैठकर कई अश्लील कार्य भी कर सकते थे यह भी सुविधा रेस्टोरेंट्स द्वारा उपलब्ध कराई थी फिलहाल पूरे ही मामले में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ तो हिंदूवादी संगठनों को पूरे मामले की जानकारी लगी और उसके बाद पुलिस को शिकायत की गई वहीं पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो शेयर करने वाले दीपेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में जिस व्यक्ति का रेस्टोरेंट है उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मैं पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Indore

हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मैं पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या मैं पुलिस में सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ झुम्मा झटकी

Indore

जमीन विवाद का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ झुम्मा झटकी

इंदौर हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद सामने आया है, जमीन के विवाद में दो पक्षों के साथ पुलिस के जवान भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस के साथ जुम्मा झटकी हुई है।

शाजापुर नगरपालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा कांग्रेस नेता नरेश कप्तान सहित 60 लोगों पर प्रकरण दर्ज

MadhyaPradesh

शाजापुर नगरपालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा कांग्रेस नेता नरेश कप्तान सहित 60 लोगों पर प्रकरण दर्ज

शाजापुर नगरपालिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा पार्षदों के बीच हुई झड़प के बाद शाजापुर नगरपालिका अध्यक्ष की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस नेता नरेश कप्तान सहित लगभग अन्य 60 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दादी के घर के सामने एक युवक रहता है जो उसे आए दिन फोन करके परेशान करता है वही आते जाते उसका पीछा भी करता है परेशान होकर नाबालिक ने पुलिस की शरण ली है वहीं नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

मल्हारगंज थाने पर लगाया गया जनसेवा अभियान शिविर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया निराकरण

Indore

मल्हारगंज थाने पर लगाया गया जनसेवा अभियान शिविर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया निराकरण

इंदौर के मल्हारगंज थाने पर आज जनसेवा अभियान शिविर लगाया गया और ऐसे पीड़ितों को बुलाया गया जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई है और जिन की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है वही आज ऐसे पीड़ितों को शिकायतों का निराकरण किया गया है मल्हारगंज एसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि झोंन वन के सभी थानों पर यह शिविर आयोजित किया गया है डीसीपी के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें ऐसे पीड़ित जिनकी समस्या का निराकरण नहीं होने के चलते उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायत की थी उन्हीं की समस्या का निराकरण करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है जो पूरे 1 हफ्ते चलेगा और इसके काफी सार्थक परिणाम निकलेंगे

एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़ नगदी रुपए सहित सोने चांदी के जेवर लेकर चोर फरार

Indore

एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़ नगदी रुपए सहित सोने चांदी के जेवर लेकर चोर फरार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नगदी रुपए सहित सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के जय भवानी नगर का है यहां के रहने वाले ललित पाठक नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह किसी काम से बाहर गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था जब शाम को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी में रखे नगरी रुपए और सोने चांदी के जेवर नहीं थे जिसके बाद फरियादी ललित ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

↑