Indore
चंदन नगर थाना क्षेत्र में पूर्व परिचित युवक द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ आरोपी की तलाश जारी
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां उसके पूर्व परिचित युवक द्वारा ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश की जा रही है मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है उसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई थी उसके बाद से लगातार वह उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है और आते जाते उससे बात करने के लिए दबाव बनाता है नहीं करने पर उसे धमकी भी देता है परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है
Abhishek Raghuvanshi May 12, 2023