देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: May 2023

इंदौर की विनीता कुमार ने जीता मिसेस भारत – 2023 का खिताब
Indore

इंदौर की विनीता कुमार ने जीता मिसेस भारत – 2023 का खिताब

अमन गाँधी फिल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी ) द्वारा नई दिल्ली के YMCA ऑडिटोरियम में मिस एवं मिसेस भारत 2023 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें इंदौर मध्य प्रदेश की…

May 19, 2023 · 1 min read
इंदौर में पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

Indore

इंदौर में पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई तोड़फोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

इंदौर के गांधी नगर वा एरोड्रम थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित मंदिर में भगवान वा साधु संतो की प्रतिमाओं में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है जिस पर से साधु संतो द्वारा आक्रोश जाहिर करते हुए पूरे मामले हिंदू संगठन ने भी बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही की माग की है ताकि असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम ना दे सके दरअसल सुपर कॉरिडोर पर तीन थाना क्षेत्र लगते हैं जिनमें से मुख्य रूप से गांधीनगर और एरोड्रम में एरोड्रम थाना क्षेत्र में आने वाले श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापित साधु-संतों सहित भगवानों की प्रतिमाओं को अज्ञात बदमाशों द्वारा नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई है इस पूरे मामले में साधु संतों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि गांधीनगर गृह निर्माण संस्था के सदस्य और अफसरों की मिलीभगत के चलते टेकरी पर स्थापित मंदिर की जमीन को हड़पना चाहती हैं और इसी के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है इसी के साथ हिंदू संगठनों के तमाम कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग रखते हुए नारेबाजी करते हुए अनशन करने की चेतावनी भी दी है यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है जानकारी लगते ही अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया पूरे मामले में बताया जा रहा है कि पहले भी गांधीनगर संस्था से जुड़े लोगों द्वारा अपने क्षेत्र में आने वाली गो शाला को तोड़ा गया था उस समय भी काफी विवाद हुआ था प्रतिमाओं में सेन समाज के महाराज की भी एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया जाल खेड़ा तहसील समाज के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है इसी के साथ मौके पर अभी भी हंगामा जारी है तो वहीं प्रशासनिक अफसरों से लेकर पुलिस अधिकारी तक साधु-संतों को समझाई के साथ ही पूरे मामले में जांच में जुटे हैं पूरे मामले में एसीपी राजीव भदौरिया का कहना है कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के मंदिर में प्रतिमाओं को नुकसान अज्ञात बदमाशों द्वारा पहुंचाया गया है जिसको लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है साधु संतों का आरोप है कि गांधी नगर गृह निर्माण संस्था द्वारा यह कृत्य किया गया है जिस पर भी जांच की जाएगी तो वहीं दूसरी ओर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे करीबन 1 माह से बंद है जिसके कारण मंदिर को नुकसान पहुंचाने वाले की तलाश की जा रही है

TimeNewsIndore

Indore

ड्राइवर ने फांसी लगाकर दी जान, मुस्लिम महिला पर मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप

नई बस्ती आजाद नगर में राजा पंवार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह रानी नामक मुस्लिम महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। रानी उस पर मतांतरण का दबाव बना रही थी।

TimeNewsIndore

Indore

क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के आरोपित राकेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अजनास हंडिया (हरदा) को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

TimeNewsIndore

Indore

पुलिस कस्टडी में युवक ने आत्महत्या की कोशिश

इंदौर। चोरी की शंका में गिरफ्तार एक युवक ने बुधवार को थाने में आत्महत्या की कोशिश की। तबीयत खराब होने पर पुलिसकर्मी उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए।

TimeNewsIndore

Indore

वाकर पर घूम रही आठ माह की बच्ची गर्म पानी की तपेली में गिरी, मौत

इंदौर में आठ माह की बच्ची कियारा की जलने से मौत हो गई। वह वाकर पर चल रही थी। अचानक वाकर दहलीज से टकरा गया। इसके बाद कियारा गर्म पानी से भरी तपेली में गिर गई।

TimeNewsIndore

Indore

लूडो गेम में हुए विवाद को लेकर हत्या करने वाले तीन हत्यारों को आजीवन कारावास

लूडो गेम में हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या करने वाले तीन हत्यारों को इंदौर जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

TimeNewsIndore

Indore

ब्लैक स्पाट पर मौत, भानजे को लेकर जा रहे मामा को ट्रक ने रौंदा

शहर के ब्लैक स्पाट पर गुरुवार को किसान की मौत हो गई। वह 11 वर्षीय भानजे को लेकर जा रहा था। भानजा टक्कर से दूर जा कर गिरा और बच गया। उसे घायल अवस्था में भर्ती करवाया गया है।

TimeNewsIndore

Indore

हिंदू नाम से शादी का झांसा दिया फिर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

बेटमा में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपित ने खुद को हिंदू बताकर पहले युवती से प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर के पास राऊ में बिलाल का आतंक, राहगिरों के सिर फोड़े, हिंदू संगठन के लोगों पर पथराव

राऊ में गुरुवार रात साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। उपद्रवी बिलाल ने राह चलते लोगों के सिर फोड़ दिए। महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं ने भी खूब पत्थर चलाए।

↑