देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: May 2023

युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज
Indore

युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां युवती के पूर्व परिचित दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और…

May 25, 2023 · 1 min read
सदर बाजार थाना क्षेत्र के पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों में हुआ विवाद

Indore

सदर बाजार थाना क्षेत्र के पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों में हुआ विवाद

सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले दो परिवारों में मछली व्यवसाय को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों परिवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु करदी है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ सगाई तुड़वाने की कोशिश आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ सगाई तुड़वाने की कोशिश आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां युवती का दोस्त उसका पीछा कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी देकर सगाई तुड़वाने की कोशिश कर रहा था युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी का है यहां की रहने वाली एक युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसका पूर्व दोस्त जिससे उसके अच्छे संबंध है सगाई होने के बाद वह लगातार उसका पीछा कर रहा है और कुछ पुराने फोटो उसके पास है जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर सगाई तोड़ने की कोशिश कर रहा है वही आते जाते उसका लगातार पीछा करता है और उसे धमकी देता है परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं आरोपी की भी तलाश की जा रही है

एरोड्रम पुलिस ने पकड़ी चेकिंग के दौरान कार से 25 पेटी अवैध शराब आरोपी हुआ कार छोड़ फरार

Indore

एरोड्रम पुलिस ने पकड़ी चेकिंग के दौरान कार से 25 पेटी अवैध शराब आरोपी हुआ कार छोड़ फरार

एरोड्रम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से अवैध शराब बरामद की है उसी दौरान आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने कार बरामद कर ली है और अज्ञात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां बुधवार शाम एरोड्रम पुलिस द्वारा सुपर कॉरिडोर पर चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान एक कार चालक चेकिंग देखकर कार सहित भागने लगा पुलिस को शंका होने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा इसी दौरान कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया जब पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई वही मौके से ही कार को पुलिस ने जप्त किया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है

24 साल पहले बने फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा लंबे समय से पुलिस को शिकायत कर रहा था पीड़ित

Indore

24 साल पहले बने फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा लंबे समय से पुलिस को शिकायत कर रहा था पीड़ित

इंदौर रावजी बाजार पुलिस ने बरसों पहले हुई धोखाधड़ी के मामले में अब केस दर्ज किया है ।

इंदौर प्रेस क्लब में आज से 4 दिवसीय निशुल्क कार्टूनशाला प्रख्यात कार्टूनिस्ट लहरी दे रहे प्रशिक्षण

Indore

इंदौर प्रेस क्लब में आज से 4 दिवसीय निशुल्क कार्टूनशाला प्रख्यात कार्टूनिस्ट लहरी दे रहे प्रशिक्षण

हर साल की तरह इस साल भी इंदौर प्रेस क्लब ने 25 से 28 मई तक कार्टूनशाला का आयोजन किया है,, मीडिया कर्मियों के बच्चों के लिए होने वाले इसका कार्टून कार्यशाला के पहला दिन बड़ी संख्या में बच्चों और उनके परिजनों ने उत्साह से भाग लिया,,, , इंदौर प्रेस क्लब परिवार समय-समय पर सामाजिक शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित करता है इसी कड़ी में हर साल की तरह इस साल भी प्रख्यात कार्टूनिस्ट इसमें लहरी जी की कार्टूनशाला आयोजित की गई है जिसमें 4 दिनों तक बच्चों को कार्टून के बेसिक और बारीकियां सिखाई जाएंगी,, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी और उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बताया कि इन 4 दिनों में कार्टून कार्यशाला के बाद रोज एक विशेषज्ञ बच्चों से रूबरू होंगे और विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा करेंगे,,।

मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्यशाला का किया आयोजन

Indore

मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्यशाला का किया आयोजन

पर्यावरण के प्रति अवेयरनेस रहने और जागरूक जीवन शैली के लिए जन अभियान की आज से शुरुआत हुई जहां मिशन लाइव की 7 टीम के आधार पर होने वाले कार्यों को लेकर विजयनगर के मैरियट होटल में कार्यशाला आयोजित की गई।

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र मे नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर दी अपनी जान

Indore

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र मे नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ पीकर दी अपनी जान

इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ पी लिया था जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में दरअसल पूरा मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का सामने आया है रिया नागले नामक नौ विवाहिता ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ पी लिया था जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई परिजनों ने बताया कि रिया की 2 महीने पहले शादी हुई थी जिसके बाद से पति और सास-ससुर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे वही रिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें सास ससुर और पति का नाम लिखा है जिससे प्रताड़ित होकर रिया ने जहरीला पदार्थ पी लिया था फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

क्षेत्र मे घूम रहा जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर की रासुका की कार्रवाई

Indore

क्षेत्र मे घूम रहा जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर की रासुका की कार्रवाई

इंदौर पलासिया पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जिसे 5 महीने पहले जिला बदर किया गया था उस पर 10 मामले पहले से ही दर्ज है अब उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम अमन उर्फ पारस बोरासी निवासी विनोबानगर है पुलिस टीम को सूचना मिली कि बदमाश अमन इलाके में ही घूम रहा है उसके खिलाफ पहले से ही 10 मामले दर्ज है दिसंबर महीने में उसे जिलाबदर किया गया था सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया है अब उसे जेल भेजा गया

आईपीएल मैच में सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियो को पुलिस ने पकड़ा

Indore

आईपीएल मैच में सट्टा संचालित करने वाले 3 सटोरियो को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर की भवरकुआ पुलिस ने आईपीएल सट्टे को संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से विभिन्न तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए है और पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

↑