देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: March 2023

TimeNewsIndore
Indore

बैंककर्मी-अफसरों की पार्टी में पुलिस का छापा, ताश की गड्डियां-रुपये फेंककर भागे

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में तीन मंजिला इमारत में चल रहा था जुआ, बैंककर्मी-अफसर गिरफ्तार।इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर की तीन मंजिला इमारत…

March 12, 2023 · 1 min read
TimeNewsIndore

Indore

पिता ने जबरन बनाया फिजिकल रिलेशन, खुलासा कर बोली एक्ट्रेस नखत खान उर्फ खुशबू, ‘मैंने जो कहा मैं शर्मिंदा नहीं क्योंकि..’

अभिनेत्री से नेता बनीं नखत खान उर्फ खुशबू सुंदर तब से सुर्खियां बटोर रही हैं जब उन्होंने यौन शोषण का शिकार होने के बारे में बताया. उनके खुलासे ने एक्ट्रेस के फैंस को सदमे में डाल दिया है. नखत खान उर्फ खुशबू ने हाल ही में बताया कि उनके पिता ने नाबालिग उम्र में उनका यौन शोषण किया था. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनकी बीती हुई दर्दनाक कहानी लोगों को बताना क्यों जरूरी है. साथ ही ये भी कहा कि वे ऐसा करके शर्मिंदा भी नहीं है. खुशबू का जन्म नखत खान के रूप में 29 सितंबर 1970 को मुंबई , महाराष्ट्र, भारत में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था।

मानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आर्मी के हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया

Indore

मानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आर्मी के हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र का सामने आए हैं थाने में एक पीड़िता ने एक आर्मी के हवलदार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया है मामला इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आर्मी हवलदार ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उसके बाद शादी से इंकार कर दिया उसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है

गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले 12वीं के छात्र ने जहर खाकर की आत्महत्या

Indore

गांधीनगर क्षेत्र में रहने वाले 12वीं के छात्र ने जहर खाकर की आत्महत्या

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसमें अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर मे लाडली बहना योजना को लेकर महापौर सांसद और कलेक्टर व आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की

Indore

इंदौर मे लाडली बहना योजना को लेकर महापौर सांसद और कलेक्टर व आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिन हो लाडली बहना योजना की घोषणा की थी जिसको लेकर इंदौर शहर में तैयारियां शुरू हो चुकी है उसी को देखते हुए आज कलेक्टर परिसर में शहर के पूरे जनप्रतिनिधि महापौर सांसद और कलेक्टर आला अधिकारियों ने बैठक आयोजित की जिसमें महापौर ने कहा जो भी काजल संबंधित गलत जानकारी देगा भ्रमित करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी आपको बता दें योजना की घोषणा होने के बाद सभी तरफ महिलाओं को भ्रमित किया गया था कि लाडली महिला योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र व अन्य कागजात लगेंगे उसी को देखते हुए शहर भर के सरकारी कार्यालयों में यह कागजात बनवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों ने बीच में यह बात साफ कर दी थी कि इस प्रकार के कागजात योजना का लाभ लेने के लिए नहीं लगेंगे उसमें सिर्फ समग्र आईडी और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए इसी को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की 25 मार्च से यह योजना के फॉर्म भरना शुरू होंगे,उन्होंने आगे कहा कि यह योजना ऐसी योजना है कि नारी शक्ति के मान सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने की योजना है इससे पूरे प्रदेश भर में 1करोड़ महिलाएं नही 1 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे, आगे उन्होंने बताया कि 25 मार्च से हर वार्ड में तीन से चार कैंप लगाए जाएंगे जिसमें बैंक अकाउंट से आधार लिंक कराना और केवाईसी अपडेट कराना है उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा 10 जून को इसका लाभ महिलाओं को पहुचाएंगे

दशनाम गोस्वामी की महापंचायत शुभ कारज गार्डन में दो दिवसीय होगा आयोजन

Indore

दशनाम गोस्वामी की महापंचायत शुभ कारज गार्डन में दो दिवसीय होगा आयोजन

अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत आगामी 18-19 मार्च को आयोजित की जा रही है जिसकी जानकारी समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में दी।

एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति ने वार्ड के बाथरूम में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

Indore

एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति ने वार्ड के बाथरूम में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए एक मरीज ने अस्पताल के चेस्ट वार्ड के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही बताया जा रहा है कि मृतक को कुछ दिनों पूर्व ही एक्सीडेंट में घायल होने के बाद इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे पांच माह के बच्चे की मौत महिला की हालत गंभीर

Indore

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे पांच माह के बच्चे की मौत महिला की हालत गंभीर

इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कार ने मा और पांच महीने के बच्चे को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि पांच माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और माँ की हालत गंभीर बनी हुई है दरसअल इन्दौर शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रही है वही इन्दौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र की झलारिया फाटे से ड्यूटी कर प्रदीप अपनी बीवी शीतल और पांच माह का बच्चा मोक्ष के साथ खजराना जा रहा तभी तेज गति से आ रही एक कार ने रोड के साइड में खड़ी माँ शीतल और पांच माह का बच्चा मोक्ष को इतनी जोरदार टक्कर मार दी कि बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई और माँ जिंदगी और मौत से लड़ रही है वही पुलिस ने गाड़ी जब्त कर गाड़ी मालिक की तलाश शुरू कर दी है

दोस्तों ने युवक से मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर युवक के साथ उसके दोस्तों ने ही की मारपीट

Indore

दोस्तों ने युवक से मांगे शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर युवक के साथ उसके दोस्तों ने ही की मारपीट

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ उसके दोस्तों ने ही मारपीट कर दी दोस्तों ने युवक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

↑