देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: March 2023

TimeNewsIndore
Indore

आठवीं के छात्र ने फांसी लगाई, दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप

जूते की दुकान पर काम करता था छात्र, दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट भी की थी।इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में आठवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह…

March 15, 2023 · 1 min read
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर घर में घुस कर नकदी रुपए सहित मोबाइल ले उड़ा

Indore

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर घर में घुस कर नकदी रुपए सहित मोबाइल ले उड़ा

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सड़क चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोर घर में घुस कर नकदी रुपए सहित मोबाइल ले उड़ा फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां सरकारी स्कूल के पास रहने वाले नितेश जयसवाल नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर में कोई अज्ञात बदमाश होता और घर में रखे मोबाइल और नगदी रुपए चुराकर फरार हो गया फरियादी ने थाने पहुंचकर अपना घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, समय पर स्ट्रेचर नहीं ला सके कर्मचारी

Indore

ऑटो रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, समय पर स्ट्रेचर नहीं ला सके कर्मचारी

प्रदेश में लगातार सरकारी अस्पतालों में बदनामी के हालात के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है ऐसा ही एक मामला इंदौर के जिला अस्पताल में बस इंतजाम का मामला सामने आया है इंदौर के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय की लापरवाही के चलते एक महिला की प्रस्तुति ऑटो में ही हो गई इंदौर के दामोदर नगर की रहने वाली आशा यादव को प्रसूति के लिए इंदौर के जिला अस्पताल लाया गया था महिला को जब अस्पताल लाया गया तब वहां कोई भी वार्ड बॉय उपस्थित नहीं था परिजन लगातार भटक रहे थे इसी बीच महिला ने ऑटो रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया ड्यूटी पर तैनात वार्डबॉय उस दौरान अस्पताल में नहीं था जिसके चलते यह लापरवाही सामने आई है फिलहाल महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित है और अस्पताल प्रबंधन जांच की बात कर रहा है वही परिजनों ने इस कृत्य को लेकर नाराजगी जताई है

एरोड्रम थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान के बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत

Indore

एरोड्रम थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान के बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक बीएसएफ जवान के बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहा बीएसएफ जवान के बेटे अरुण यादव अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए भंडारे में गया हुआ था वहां खाना खाने के बाद जब वह अपने घर लौटा तो अचानक युवक की तबीयत खराब हो गई जहां परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस और डॉक्टर ने संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

बाणगंगा पुलिस ने चाकू सहित एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

बाणगंगा पुलिस ने चाकू सहित एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक बदमाश चाकू लेकर घूम रहा था मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा गया और उसके पास से एक धारदार चाकू भी मिला है जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Indore

फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चुराया गया माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इंदौर लोकायुक्त द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी के घर छापा करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

Indore

इंदौर लोकायुक्त द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी के घर छापा करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

इंदौर लोकायुक्त द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी के घर पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए लाखो रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात सहित संपत्ति के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं कार्रवाई इंदौर उज्जैन और पीतमपुर में संयुक्त रूप से की जा रही है दरअसल देवास में पदस्थ मोहन कुमार खतेड़िया की आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त को पिछले दिनों शिकायत हुई थी और उसी शिकायत के आधार पर मंगलवार सुबह लोकायुक्त के अधिकारियों द्वारा इंदौर उज्जैन और पीतमपुर में संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है कि 1991 में पीएसी के माध्यम से मोहन कुमार सेकंड क्लास अफसर के रूप में खनिज विभाग में पदस्थ हुए थे जहां एक और इंदौर मैं तुलसी नगर स्थित बंगले पर लोकायुक्त के अधिकारी तमाम दस्तावेज खंगालने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी और पीतमपुर में स्थित रेडी मिक्स प्लांट है जोकि मोहन कुमार के लड़के के नाम पर होना बताया जा रहे हैं इसी के साथ 3 डंपर जप्त किए गए हैं बताया जा रहा है कि मोहन कुमार मूल रूप से झाबुआ के रहने वाले हैं उज्जैन में भी मकान स्थापित किया हुआ है इसी के साथ इंदौर के मकान की कीमत भी करोड़ों रुपया की जा रही है इसी के साथ लग्जरी गाड़ियां के शौकीन है फिलहाल अभी तीनों ही स्थानों पर लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई की जा रही है और करोड़ो की अचूक संपत्ति का खुलासा होने की बात कही गई है

पांच लाख रुपये के लिए किया मकान मालिक के बेटे को ब्लैकमेल

Indore

पांच लाख रुपये के लिए किया मकान मालिक के बेटे को ब्लैकमेल

मकान मालिक के बेटे को झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने को लेकर 5 लाख रुपए के लिए ब्लैकमलिंग करने वाले युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म आरोपी की तलाश में जुटी लसूड़िया पुलिस

Indore

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म आरोपी की तलाश में जुटी लसूड़िया पुलिस

छात्र युवती को शादी का झांसा देकर पिछले 5 सालों से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

↑