TimeNewsIndore Indore इंदौर में मंदिर में बावड़ी की छत धंसी; 13 मौत:रामनवमी पर हवन कर रहे करीब 30 लोग 40 फीट नीचे गिरे, 17 को बचाया इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की मौत हो गई। 40 फीट गहरी बावड़ी में 30 से ज्यादा लोग गिरे थे। Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore रघुवंशी समाज द्वारा 9 दिवसीय श्री रामजन्मोत्सव रामकथा व रामनवमी पर निकली श्री राम रथ यात्रा राम नवमी के अवसर पर रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में 12 बजे भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया उसके पश्चात रघुवंशी समाज द्वारा भगवान श्री राम जी की भव्य श्रीराम रथ यात्रा शुरू की जो की मरीमाता चौराहा वृंदावन कॉलोनी क़िला रोड होते हुए वापस राम मंदिर पर समाप्त हुई श्री रामरथ यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी की प्रतिकृति और वानर सेना बड़े आकर्षण का केंद्र रही रथ में सवार भगवान श्रीराम की प्रतिकृति का कई मंचो और कई घरों से आरती उतार का भव्य स्वागत किया गया रथ यात्रा का दृश्य ऐसा था मानो भगवान श्रीराम स्वयं आज भ्रमण पर निकले हो एक रथ में कथावाचक बहन रमा किशोरी जी भी अपने हाथों में भगवान श्री लड्डू गोपाल हाथों में साथ लिए सवार थी बहन रमा किशोरी जी का भी राम रथ यात्रा में भव्य स्वागत हुआ रथ यात्रा में डीजे और बैंड की धुन पर राम जी की सेना चली और भगवा रंग जैसे भजनों के साथ बड़ी संख्या में माता बहने अपने अलग ही अंदाज़ में साथ चल रही थी रथ यात्रा समाप्त होने के बाद श्रीराम कथा के अंतिम प्रसंग का समापन हुआ उसके बाद रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित भोजन भंडारे की शुरुआत की जिसमे बड़ी संख्या मे आमजन ने भोजन प्रसादी ग्रहण की राम रथ यात्रा और अंतिम दिन की कथा में भजनों में माता बहनें ख़ूब नाच गा रही थी सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो मे समाज में एकता बनती हैं सभी भक्ति रस में डूबे रहे Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore भंवरकुआं पुलिस ने 250 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया भंवरकुआं पुलिस ने 250 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की चेन तलाश रही है । पुलिस का अवैध मादक वस्तुओ के खिलाफ अभियान जारी है । Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
TimeNewsIndore Indore अब तक सात शव निकले….10 से अधिक लोगो के मौत की आशंका इंदौर - आज 11.30 बजे के लगभग पटेल नगर में हुए हादसे के चार घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है । Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore अदालत में कामकाज हुआ सामान्य , सीजेआइ से मिले अधिवक्ता, प्रदेश में हड़ताल स्थगित रहेगी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात को बताया सकारात्मक मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआइ) डी.वाई. चंद्रचूड़ से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को 1.5 किलो गांजे के साथ पकड़ा इंदौर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार मुखबिर की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इसी तारतम्य में हजारों रुपए कीमत का गांजा तस्कर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है… दरसाल इंदौर शहर विकासशील शहरों की गिनती में आ रहा है उसी तरह से शहर में कई पब और बार सहित अन्य स्थानों पर मादक पदार्थ की तस्करी के मामले भी लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं इसी के चलते विजयनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 1 किलो 500 ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले संतोष बाघ निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया है जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई के साथ ही वह गांजा किस व्यक्ति को देने के लिए आया हुआ था उसको लेकर पूछताछ में जुटी हुई है Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore पुष्पा इंपॉसिबल के कलाकार आज इंदौर पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए पिछले साल शुरू हुए सोनी सब के शो पुष्पा इंपॉसिबल के कलाकार आज इंदौर पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए साथी पुष्पा धारावाहिक समाज की अशिक्षित महिलाओं के लिए एक मिसाल भी बना, धारावाहिक की जो स्टोरी है वहां एक रियल लाइफ स्टोरी है जिस पर यह पुष्पा इंपॉसिबल धारावाहिक शुरू किया गया है। Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
▶ Indore वायरल वीडियो पर कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, कहा- मानहानि का केस करूंगा इंदौर में प्रेस वार्ता के दौरान खुद पर लगे आरोपों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया के सामने दिए कई बयान, दरअसल मंत्री पटेल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर भ्रष्टाचार मामले में गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे, इस मामले पर मंत्री पटेल ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद है और आजकल लोग सठिया गए हैं और बेवजह की बातें करते हैं उनके ऊपर जिन लोगों ने भी आरोप लगाए हैं उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे और जो हालात आज राहुल गांधी की हुई है वही हालत उन लोगों की होगी । Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023
TimeNewsWorld World नॉर्थ कोरिया ने पहली बार दिखाए अपने परमाणु हथियार:ये अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम, तानाशाह किम जोंग उन ने निरीक्षण किया नॉर्थ कोरिया ने मंगलवार को अपने परमाणु हथियारों का नया जखीरा दुनिया के सामने पेश किया है। वहां की सरकारी मीडिया एजेंसी KCNA ने इन हथियारों की फोटो जारी की हैं। Abhishek RaghuvanshiMarch 30, 2023