Indore
नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर की लूट पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
इंदौर एमजी रोड थानां क्षेत्र के डीआरपी लाइन के समीप बने एक शिव मंदिर के पास एक एक्टिवा सवार यवुक को दो अज्ञात बदमाशों ने पहले रोका और उसे क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया फरियादी द्वारा जब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने मामले में दोनों ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई और दोनों को हिरासत में लिया है आरोपी शहर में कई जगह नकली क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूट की वारदात कर चुके हैं वहीं पुलिस अब आरोपियों से अन्य जानकारी जुटा रही है और शहर में उन्होंने इस तरह से नकली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कहां-कहां पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया ने बताया कि कुछ दिन पहले भागीरथ पिता नारायण कुमावत जब बंगाली चौराहे से डीआरपी लाइन की ओर आ रहे था ।



