New DelhiहिंदीEnglish
Indore

22 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार महिला तस्कर सपना और उसका पति गिरफ्तार

इंदौर में युवाओं को गांजे की लत लगाने वाले गिरोह पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई बाणगंगा पुलिस द्वारा की गई। बहरहाल बाणगंगा पुलिस ने महिला तस्कर को 22 किलो गांजे और 2 लाख रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर शहर में युवाओं को गांजा की लत […]

इंदौर में युवाओं को गांजे की लत लगाने वाले गिरोह पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई बाणगंगा पुलिस द्वारा की गई। बहरहाल बाणगंगा पुलिस ने महिला तस्कर को 22 किलो गांजे और 2 लाख रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल इंदौर शहर में युवाओं को गांजा की लत लगाकर नशे की गर्त में भेजने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इसी के चलते इंदौर पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है बाणगंगा थाना पुलिस को भी मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सपना तिवारी और उसके पति द्वारा गांजा बेचा जा रहा है जिसके बाद बाणगंगा पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों से 22 किलो गांजा और दो लाख रूपये नगद बरामद कर लिया है। वही पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी इसी तरह की अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Abhishek Raghuvanshi