देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: February 2023

एकतरफा प्यार में पागल युवक को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore

एकतरफा प्यार में पागल युवक को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में एकतरफा प्यार में पागल युवक द्वारा छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों गोलीकांड की घटना को अंजाम देकर संस्कार नामक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने…

February 10, 2023 · 1 min read
जमीन के जाली दस्तावेज बनाकर किया 4 एकड़ जमीन दो फ्लैट पर कब्जा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Indore

जमीन के जाली दस्तावेज बनाकर किया 4 एकड़ जमीन दो फ्लैट पर कब्जा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना थाना क्षेत्र का फरियादी ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस के मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है इंदौर एमजी रोड पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ जाली दस्तावेज बनाकर कब्जे की धाराओं में केस दर्ज किया है एक बुजुर्ग ने मामले में शिकायत की थी जिसके आधार पर केस हुआ है एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार फरियादी शिवनारायण शर्मा की शिकायत पर आरोपी अरविंद भाई पटेल नवनीत पटेल दोनों निवासी स्नेहलतागंज संदीप यादव निवासी मुखर्जी नगर और बिनोद पटेल निवासी बीजलपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है वही फरियादी ने न्यायालय में परिवाद लगाया था उनकी कनाडिया क्षेत्र में 4 एकड़ जमीन और फ्लैट है ।

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र मे मेडिकल शॉप में बदमाशों द्वारा दिया गाय चोरी की घटना को अंजाम

Indore

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र मे मेडिकल शॉप में बदमाशों द्वारा दिया गाय चोरी की घटना को अंजाम

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आए जा मेडिकल शॉप में बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां विजय जैन नामक फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की मेरी मेडिकल की दुकान में अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है मेडिकल में रखें की दवाइयां और कॉस्मेटिक और 30 हजार रुपए निकाल कर ले गए हैं पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

सीएम के आगामी प्रोग्राम को देखते हुए कलेक्टर सहित विधायक ने किया राजवाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण

Indore

सीएम के आगामी प्रोग्राम को देखते हुए कलेक्टर सहित विधायक ने किया राजवाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगामी प्रोग्राम को देखते हुए आज क्षेत्र के विधायक और पार्टी के कई कार्यकर्ता के साथ कलेक्टर इलैयाराजा ने राजवाड़ा और गोपाल मंदिर के कायाकल्प की व्यवस्थाओं को देखा वही कलेक्टर एवं आकाश विजयवर्गीय के सहारे जनप्रतिनिधियों राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टीम क्षेत्र के विधायक आकाश विजयवारगी के साथ राजबाला और गोपाल मंदिर के हुए कहा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया आने वाली 13 तारीख को इन दोनों स्थानों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे वही

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड को मिला अच्छा प्रतिसाद 2.30 घंटे के अंदर ही हुए ओवर सब्सक्रिप्शन

Indore

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड को मिला अच्छा प्रतिसाद 2.30 घंटे के अंदर ही हुए ओवर सब्सक्रिप्शन

आज इंदौर निगम का ग्रीन बॉन्ड पब्लिक इश्यू जारी होना था,वह हुआ है…हम लोगों 3 घंटे में देखा है कि इसका प्रतिसाद बेहद सकारात्मक आया है..बॉन्ड ओवर सब्सक्रिप्शन में जा चुका है और 300 करोड़ के आसपास का आंकड़ा सामने आया है.. लगातार चाहे कॉर्पोरेट हो या रिटेल हो,सभी से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है..निगम आई प्रतिमा पालने ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए, जलूद जिला खरगोन में रूपये 240 करोड से 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिये 244 करोड रूपये के आज सुबह 10.30 बजे से ग्रीन बॉण्ड इश्शु किये गये थे।

TimeNewsIndore

Indore

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड को मिला अच्छा प्रतिसाद निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड 2.30 घंटे के अंदर ही हुए ओव्हर सब्क्राईस ,मात्र 2.30 घंटे में ग्रीन बॉण्ड के लिये जुट 300 करोड

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नगरीय निकाय में वित्तीय नवाचार करते हुए, जलूद जिला खरगोन में रूपये 240 करोड से 60 मेगावाट का सौर उर्जा संयंत्र लगाने के लिये 244 करोड रूपये के आज सुबह 10.30 बजे से ग्रीन बॉण्ड इश्शु किये गये थे।

लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में जिम्मेदार ठेकेदार पर केस दर्ज

Indore

लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में जिम्मेदार ठेकेदार पर केस दर्ज

23 जनवरी को इंदौर में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़े मजदूर की मौत के मामले में अब पुलिस जांच पूरी कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर केस दर्ज किया है।

इंदौर में 17 वर्षीय दिव्यांग से दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

Indore

इंदौर में 17 वर्षीय दिव्यांग से दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के अनुभूति दिव्यांग संस्थान में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है ।

TimeNewsWorld

World

चीनी निगरानी कैमरे हटाएगा ऑस्ट्रेलिया:अमेरिका-ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी जासूसी से बचने के लिए फैसला लिया

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने रक्षा विभाग की इमारतों से चीन से जुड़ी कंपनियों द्वारा निर्मित निगरानी कैमरे हटाने का फैसला किया है।

TimeNewsDelhi

Delhi

केजरीवाल सरकार का मिशन 2025! यमुना नदी में पहुंचेगा ट्रीट किया गया नाले का पानी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ी

दिल्ली सरकार ने 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने के लिए यमुना विहार एसटीपी की क्षमता को बढ़ाने और यमुना तक साफ पानी पहुंचाने के लिए विशेष पाइपलाइन डालने की परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस परियोजना के तहत यमुना विहार एसटीपी की क्षमता 45 एमजीडी से बढ़ाकर 70 एमजीडी की जाएगी. आधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर सीवेज के पानी को बेहतर तरीके से शोधित किया जाएगा, ताकि गंदे पानी के बायोलॉजिकल ऑक्सीडेशन डिमांड (बीओडी) स्तर को शोधित कर 10 तक लाया जा सके. परियोजना के पूरा होने पर पूर्वी दिल्ली की करीब 6 लाख आबादी को फायदा होगा. साथ ही पूर्वी दिल्ली के नाले में गंदे पानी के बहाव को कम करने में मदद मिलेगी. शोधित पानी के पुनर्चक्रण और दोबारा उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए जल मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि एसटीपी से आने वाले ट्रीडेड पानी से न केवल यमुना को साफ करने में मदद करेगा, बल्कि अन्य चीजों के लिए भी बेहद उपयोगी है. इसे बागवानी और दिल्ली की झीलों का कायाकल्प करने आदि में इस्तेमाल किया जा सकेगा, ताकि पीने योग्य पानी की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके केजरीवाल सरकार की तरफ से यमुना विहार एसटीपी से यमुना नदी तक एक विशेष पाइपलाइन डाली जाएगी. वर्तमान में वहां एक पाइपलाइन पहले से ही बिछी हुई है, लेकिन सीमित क्षमता होने के चलते डीजेबी ने एक अन्य पाइपलाइन डालने की योजना बनाई है. इस पाइपलाइन के बिछने से ज्यादा से ज्यादा ट्रीटेड पानी यमुना तक पहुंच सकेगा. दिल्ली सरकार का यह कदम यमुना को 2025 तक साफ करने के लक्ष्य को भी पूरा करने में मददगार साबित होगा. मनीष सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान में यमुना विहार एसटीपी की क्षमता 45 एमजीडी है. इसकी क्षमता बढ़ने के बाद पूर्वी दिल्ली के ड्रेन-1 में गंदा पानी नहीं गिरेगा. ड्रेन-1 में प्रवाह कम होने से शाहदरा ड्रेन में गिर रहे गंदे पानी में कमी आएगी. शाहदरा ड्रेन यमुना में प्रदूषण करने वाली प्रमुख 4 नालों में से एक है. इसके अलावा आधुनिक तकनीक से एसटीपी अपग्रेड होने के बाद गंदे पानी के बायोलॉजिकल ऑक्सीडेशन डिमांड (बीओडी) स्तर को शोधित कर 10 तक लाया जा सकेगा. परियोजना के पूरा होने के बाद इलाके के करीब 6 लाख आबादी को लाभ मिलेगा. जानें क्या है बीओडी और टीएसएस? दरअसल, सीवर के पानी की बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) 250 तक होती है. गंदे पानी को शोधित कर 10 तक लाया जाता है. इसके बाद नाले में डाल दिया जाता है. सीवर के शोधित पानी में दो बातों को देखा जाता है. पहला, बीओडी और दूसरा सीओडी होता है. बीओडी ऑक्सीजन की मात्रा है, जो एरोबिक स्थितियों के तहत कार्बनिक पदार्थों को विघटित करते हुए बैक्टीरिया द्वारा खपत होती है. वहीं, सीओडी पानी में कुल कार्बनिक पदार्थों के रासायनिक ऑक्सीकरण के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा है. इसके अलावा टीएसएस (टीएसएस) भी पानी की गुणवत्ता जांचने का एक महत्वपूर्ण उपाय है. टोटल सस्पेंडेड सॉलिड (टीएसएस) सूक्ष्म कणों का वह भाग है, जो पानी में निलंबन में रहता है।

↑