संयुक्त राष्ट्र कर सकता है मध्यस्थता:फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच हो सकती है शांति वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि सरकार फरवरी के अंत तक संयुक्त राष्ट्र में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस मध्यस्थता कर सकते हैं। साथ ही कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन 2023 में युद्ध जीतने के लिए जो भी कर सकता है, वह करेगा। युद्ध में कूटनीति हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि बीते हफ्ते राष्ट्रपति जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा सफल रही। अमेरिकी सरकार ने पैट्रियट मिसाइल बैटरी तैयार करने की विशेष योजना बनाई है। छह महीने से भी कम समय में यूक्रेन इसका इस्तेमाल कर सकेगा।

दुर्घटना में तीन रूसी अधिकारियों की मौत
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। हाल ही में ड्रोन एंगेल्स एयर बेस पर यूक्रेन का ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें तीन रूसी अधिकारियों की मौत हो गई। यूक्रेन का दावा है कि इसके बाद एंगेल्स एयर बेस पर से रूस ने युद्धक विमानों का स्थान बदल दिया।

रूस की यूक्रेन को धमकी, प्रस्ताव मानें वरना युद्ध होगा
हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को बातचीत का ऑफर दिया था। लेकिन अब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को अल्टीमेटम देते हुए कहा यूक्रेन की सेना हमारे कब्जे वाले क्षेत्रों से हट जाए, सैनिकों के प्रस्ताव को मान ले। उन्हें अपनी भलाई के लिए प्रस्तावों को मान लेना चाहिए, नहीं तो रूसी सेना इस पर फैसला करने में सक्षम है।

Exit mobile version