इमरान खान पर आजादी मार्च में हमला, पैर में गोली लगने से जख्मी हुए पाकिस्तान के पूर्व PM; अस्पताल में भर्ती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर हमला हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, PTI प्रमुख इमरान खान के पैर में गोली लगी है. हमले के बाद सामने आए कई वीडियो में इमरान के पैर में पट्टी बंधी नजर आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक के पास पीटीआई के आजादी मार्च के दौरान इमरान खान पर गोलियां चलाई गईं. गोली चलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के कंटेनर पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही हमले के बाद इमरान खान (Imran Khan News) को बुलेट प्रूफ कार से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में PTI नेता फैसल जावेद समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

उधर, इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख के पैर में गोली लगी है. मालूम हो कि इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद तक आजादी मार्च निकाल रहे हैं. इमरान के मार्च का आज छठा दिन है. आजादी मार्च के दौरान इमरान खान जिस कंटेनर में सवार थे, उसी के पास फायरिंग की गई है. मालूम हो कि पाकिस्तान में किसी पीएम पर यह पहला हमला नहीं है

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर भी इसी तरह एक रैली में हमला हुआ था. हमले में बेनजीर बुरी तरह घायल हुई थीं और उनकी मौत हो गई थी.

- Advertisement -
Exit mobile version