यूं तो देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के बाद आत्मनिर्भर भारत के जरिये देश मे बेरोजगारो को रोजगार पाने के लिए एक राह दिखाई है लेकिन आप ये नही जानते होंगे कि इसके पहले ही आत्मनिर्भर इंदौर की मुहिम शुरू हो गई थी जो अब एक बड़े मिशन की ओर बढ़ रही है।
देश के 4500 शहरों में आत्मनिर्भर भारत के जरिये रोजगार की पहल का ख्बाव भले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 2020 में देखा हो लेकिन इंदौर के एक सामाजिक संगठन ने साल 2017 में ही इंदौर के लोगो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।इन्दौर में हुवे एक आयोजन के दौरान जब इस बात का खुलासा हुआ तो हर कोई चौंक गया क्योंकि गरीबों, बेसहाराओ और बेरोजगार महिलाओं व पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक संगठन सुन्नी वेलफेयर कमेटी इंदौर द्वारा साल 2017 से काम किया जा रहा है। अब तक अपने अनूठे प्रोजेक्ट के तहत सैंकड़ो लोगो को उनकी पसंद के काम के अनुसार आर्थिक मदद देने वाले SWC के प्रोजेक्ट ज़रिये आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है। सुन्नी वेलफेयर कमेटी के मैनेजर सैय्यद नाजिम अली ने बताया कि समाज के संपन्न लोगो द्वारा एकत्रित की गई राशि के जरिये लोगो की मदद की जाती है ताकि उनके परिवार का सहज संचालन हो सके। उन्होंने बताया आयोजन में biz इंडिया बिजनेस एप का लांच किया गया इसके साथ ही वेलफेयर प्रोडक्ट भी लांच किया गया।
