प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के पणजी में ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित किया। मोदी ने कहा कि10 करोड़ ग्रामीण परिवार पानी का व्यवस्था से जुड़ चुके हैं। ये सबका प्रयास का बेहतरीन उदाहरण है। इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को और विशेषकर माताओं-बहनों को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि देश ने विशेषकर गोवा ने आज एक उपलब्धि हासिल की है। आज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है।’ सरकार बनाने के लिए उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन देश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है। केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
