ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के शासन को 70 साल पूरे हो गए हैं। वे ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला सम्राट हैं। महारानी के शासन के 70 साल पूरे होने पर ब्रिटेन प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेट कर रहा है।
लंदन में आयोजित इस सेलिब्रेशन का आगाज गन सैल्यूट और फ्लाई-पास्ट के साथ हुआ। इस दौरान पूरी शाही परिवार बकिंघम पैलेस की बालकनी में मौजूद था, लेकिन कैमरे ने सेलिब्रेशन का आनंद उठा रहे प्रिंस लुइस को कैद कर लिया। उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रिंस लुइस बेहद क्यूट लग रहे हैं।
क्वीन एलिजाबेथ की प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन के दौरान प्रिंस लुइस काफी एक्साइटेड भी नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
यहां एक्सक्लूसिव तस्वीरों के जरिए जानें क्वीन एलिजाबेथ का सफर…
