वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

By Abhishek Raghuvanshi
9 Min Read

राजनीतिक पंडित भी यह तय नहीं कर पा रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जैन यात्रा और गृह मंत्री अमित शाह की ग्वालियर यात्रा किसके लिए फ़ायदे और किसके लिए नुक़सान का सौदा रही

मोटे तौर पर जो आंकलन सामने आ रहा है वह तो यही संकेत दे रहा है कि यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ़िलहाल अभयदान दे गई और ज्योतिरादित्य सिंधिया का क़द भी बढा गई हाँ यह ज़रूर हुआ है कि जो महत्व मोदी और शाह ने सिंधिया को दिया वह आने वाले समय में उनके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होने वाला है यह कैसे इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा

खांटी भाजपा बनाम सैलानी भाजपा
इन दिनों भाजपा में एक नई चर्चा है खांटी भाजपा बनाम सैलानी भाजपा चर्चा का मुद्दा इसलिए है कि पार्टी के कई स्थापित नेता अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के सामने अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है

इन नेताओं का मानना है कि सिंधिया समर्थकों को चाहे में मंत्री हो या विधायक या फिर निगम मंडल के अध्यक्ष न जाने किस भय के चलते VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है जबकि खांटी भाजपाइयों को कई जगह नीचा देखना पड़ रहा है सरकारऔर संगठन दोनों में यही हाल है यह अच्छा संकेत नहीं है

- Advertisement -

मैदान में सक्रिय दलालऔर मंत्रियों की बढती परेशानी

मंत्रियों के दलालों की इन दिनों बड़ी चर्चा है शिवराज मित्र मण्डल में दो दर्जन से ज़्यादा ऐसे मंत्री हैं जिनके यहाँ बिना दलाल के काम नहीं चल रहा इन दलालों ने मंत्रियों के परिजनों को भी पीछे छोड़ दिया है पिछले दिनों जब सरकार ने तबादलों पर से रोक हटायी तो इन दलालों की चाँदी हो गई और इन्होंने मंत्रियों के बंगले से ही यह कहते हुए फ़ोन घनघनाना शुरू कर दिये की आपका नाम लिस्ट में है आकर मिलो नहीं तो बड़ा नुक़सान हो जाएगा इनकी बात का समर्थन मंत्रियों के स्टाफ ने भी किया और इसके बाद तो जो कुछ हुआ उसे जानकर तो सत्ता के शीर्ष भी भोचक्क रह गये

कमलनाथ हेडमास्टर और जिला प्रभारी मास्टर

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मास्टर स्ट्रोक खेल चुके कमलनाथ 230 में से कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट लगभग तय कर चुके हैं जो नाम कमलनाथ की लिस्ट में है उन पर वे अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से फीडबैक ले रहे हैं इस मामले में जिला प्रभारी की भूमिका भी बड़ी अहम हो गई है

चुकी अध्यक्ष का पूरा भरोसा है इसलिए प्रभारी भी पूरी ज़िम्मेदारी से मैदान संभाले हुए है यह ठीक हेडमास्टर और मास्टर जैसी स्थिति है जिसमें समय समय पर हेडमास्टर मास्टरो से रिपोर्ट लेता रहता है

काम लेना तो विजयवर्गीय को आता है

अपने अलग अंदाज़ का कैलाश विजयवर्गीय फिर सबकी नज़र में आ गऐ है पिछले दिनों अपने तीन दिन के उत्तराखंड दौरे के दौरान जिस अंदाज़ में विजयवर्गीय सत्ता और संगठन के लोगों से रूबरू हुए उससे यह तो ऐसा हो ही गया है कि चाहे सत्ता हो या संगठन काम लेने का तरीक़ा उन्हें आता है

विजयवर्गीय के इस अंदाज़ से पार्टी के उन तमाम दिग्गजों को भी सबक़ लेना चाहिए जो अपने प्रभार के राज्य में जाते हैं और सत्ता व संगठन की चकाचौंध में फंसकर महज़ खानापूर्ति के बाद वापस लौट जाता है

मध्य प्रदेश कॉडर और प्रमोद फलनीकार

मध्य प्रदेश काडर के बहूत ही योग्य, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी प्रमोद श्रीपाद फलणीकर इसी माह के अंत में सेवानिवृत हो रहे हैं इन दिनों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक के नाते फलणीकर देशभर के विमानतलो की सुरक्षा के प्रभारी है इस क़ाबिल अफ़सर का इंदौर से भी बोहोत गहरा नाता रहा है ASP और DIG के रूप में उनका कार्यकाल आज भी लोगों को याद है सेवानिवृत्ति के पहले फलणीकर ने मध्य प्रदेश काडर में काम करने के सौंदर्य को लेकर जो लेख लिखा है उसकी देशभर के पुलिस अफ़सरों के बीच काफ़ी चर्चा है

इन्दौर से गहरा रिश्ता है सुलेमान और अनुराग जैन का

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की दौड़ में अब तक तो सबसे आगे दो ही नाम है अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान दोनों का इंदौर से गहरा रिश्ता है सुलेमान सालों पहले इंदौर में कलेक्टर रहे और बेहद लोकप्रिय भी रहे हैं इंदौर में उनकी एक मज़बूत लॉबी भी है

जैन इंदौर में तो कभी पदस्थ नहीं रहे लेकिन उनकी बड़ी बहन डॉक्टर रेनू जैन अभी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति है बहन के यहाँ जेन का आना जाना चलता रहता है और इंदौर में हाल चाल भी मालूम पड़ते रहते है दोनों में से कोई भी CS बने और इंदौर का तो भला ही होना है चाहे इस रास्ते चाहे उस रास्ते

चलते चलते

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सफल पारी खेलने वाले अभिलाष खांडेकर आने वाले समय में यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएँ तो चौंकने की ज़रूरत नहीं है खांडेकर अब BCCI में एमपीसी ए का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वहाँ भी रणनीतिकार की भूमिका में आ गए हैं

पुछल्ला

या कोई समझ नही पा रहा है कि आख़िर इंदौर क्राइम ब्रांच से हटाकर निलंबित किए गए TI धनेन्द्र सिंह भदौरिया के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इतने तीखे तेवर क्यों दिखा पुलिसवाले तक कह रहा है कि माइक 2 यानी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से नज़दीकी का प्रपोगंडा भदौरिया को भारी पड़ गया

अब बात मीडिया की

  • मध्य प्रदेश सरकार और दैनिक भास्कर के बीच अबोलापन अब ख़त्म हो गया है दोनों के बीच दूरियां काफ़ी बढ़ गई थी इसी का नतीजा है कि अब भास्कर मे सरकारी विज्ञापन नज़र आने लगे हैं और सत्ता और संगठन से जुड़ी ख़बरों में भी सकारात्मकता आई है
  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले इंदौर के युवा पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव दूरदर्शन के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर हो गए है वह वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर प्रतिक श्रीवास्तव के अनुज है प्रखर देश के कई न्यूज़ चैनल इंडिया TV, ज़ी TV, आजतक और NDTV में अहम पदों पर रह चुके राष्ट्रवाद से जुड़े उनके व्याख्यानों की इन दिनों देश की मैं बड़ी चर्चा है
  • श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के मौक़े पर नईदुनिया के विशेष परिशिष्ट की ज़बरदस्त तारीफ़ हुई लेकिन जब इस परिशिष्ट के लिए काम करने वाली टीम के सम्मान का मौक़ा आया तो जी तोड़ मेहनत करने वाले वरिष्ठ साथी गजेन्द्र शर्मा को अनदेखा कर दिया गया नाराज़ गजेंद्र भरी मीटिंग में स्टेट एडिटर पर बरस पड़े और बोले मुझे भविष्य में किसी भी स्पेशल प्रोजेक्ट की टीम में न लिया जाए
  • दैनिक भास्कर की संपादकीय टीम में दो नए युवा पत्रकारों को शामिल किया गया है अनुप्रिया ठाकुर की सिटी भास्कर में वापसी हुई है और राहुल दवे भास्कर डिजिटल कि टीम में लिए गए हैं
  • नई दुनिया इंदौर से आने वाले समय में कुछ और विकेट गिर सकती हैं हालात को देखते हुए यहाँ के कुछ अच्छे रिपोर्टर अपने लिए नई सम्भावनाएँ तलाशने में लगे हैं
Exit mobile version